VIRAL : ससुराल वालों के सामने बहू ने किया 'टिप टिप बरसा पानी' पर बोल्ड डांस, वीडियो देख लोग बोले- अश्लील...

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर आए दिनों वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी कोई फनी डांस करता नजर आता है तो कभी कोई अपने डांस के टैलेंट से लोगों को इंस्पायर करता है। इंस्टाग्राम पर लोग अपने डांस रील शेयर कर खूब वाहवाही लूटते हैं वहीं हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं। जी हां, हाल ही में एक इंस्टाग्राम पर लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की शादी के फंक्शन में ऐसा गजब का डांस करती है कि लोग तो बस उसे देखते ही रह जाते हैं।
लाल साड़ी खुले बाल और अदाओं के साथ लड़की बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक गाने टिप-टिप बरसा पानी पर ऐसा डांस करती हैं कि लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। सोशल मीडिया पर लड़की का डांस वीडियो जमकर शेयर भी किया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की लाल साड़ी पहनकर रवीना टंडन और अक्षय कुमार के मोस्ट रोमांटिक गाने टिप-टिप बरसा पानी पर ऐसे सिज़लिंग डांस स्टेप्स करती है जिसे देख सामने बैठे मेहमानों के तो होश ही उड़ जाते हैं वहीं कई लोग तो वीडियो बनाने लगते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के साथ एक महिला और नजर आ रही है। जिसके साथ मिलकर लड़की ने गजब का डांस किया है। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह किसी शादी के फंक्शन या रिसेप्शन का वीडियो है। बता दें कि इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- आपने तो रवीना से भी अच्छा डांस किया तो वहीं दूसरे ने कहा- वाह किसी ने कुछ हटके किया। बता दें कि वीडियो को देख कुछ लोगों ने लड़की को ट्रोल भी किया है। एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए कहा- हद है मंदिर के सामने इस तरह का अश्लील डांस कर रही हो शर्म करो। तो वहीं दूसरे ट्रोलर ने कमेंट करते हुए कहा- इतना भयंकर डांस करने से पहले जरा मंदिर ही ढक देतीं।


Click it and Unblock the Notifications