..................... Aradhya bacchan grooves to Ranveer Singh's Meri Gully track, watch viral video - Hindi Filmibeat

आराध्या बच्चन ने किया स्टेज तोड़ कर डांस, फिसली, संभलीं और जीता दिल, देखिए #ViralVideo

बच्चन परिवार की अगली पीढ़ी अब आने वाले कल के लिए तैयार हो रही हैं। बात हो रही है नन्हीं आराध्या की जो श्यामक डावर के डांस स्कूल में दाखिला ले चुकी हैं और हाल ही में इस स्कूल के इवेंट के दौरान, आराध्या का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में आराध्या, रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय के गाने मेरी गली में, पर डांस करती दिखाई दे रही हैं।

आराध्या के इस डांस की तारीफ फैन्स जमकर कर रहे हैं। वहीं आराध्या भी स्टेज पर अपने डांस स्टेप के साथ पूरे कॉन्फिडेंस में दिख रही हैं। हालांकि डांस शुरू होते ही उनके पैर लड़खड़ा जाते हैं और कॉस्ट्यूम फंस जाता है लेकिन अपने आप को संभालते हुए आराध्या अपने डांस में रम जाती हैं।

आराध्या के डांस की तारीफ करते हुए ये वीडियो बार बार शेयर हो रहा है। इस वीडियो को देख कर रैपर बादशाह ने भी आराध्या की तारीफ करते हुए लिखा कि ये शानदार है। आप भी देखिए ये बेहद प्यारा वीडियो -

वहीं हाल ही में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी में आराध्या ने फोटोग्राफर्स को चिढ़ाने का मन बनाया और एक तरफ देखा ही नहीं। वो हर सेकंड अपनी नज़रें घुमाती रहीं और उनका ये शैतानी भरा वीडियो वायरल हुआ -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X