Viral Video- आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह ने गाया शाहरुख खान का ये गाना? मस्ती देख खुश हुए KKR के फैंस

IPL की धूम है और बार शाहरुख खान की फिल्म केकेआर यानि कोलकाता नाइट राइडर्स ने धमाका मचाया हुआ है। हर मैच में वो दमदार परफॉर्मेंस दे रहे और बीती रात दिल्ली कैपिटल्स को बुरी तरह से हराया है।
ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको खुश करने के लिए काफी है। केकेआर के फैंस इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। वीडियो में टीम को दो खतरनाक हिटर बल्लेबाज नजर आ रहे हैं जो कि किसी भी वक्त मैच को पलटने का दम रखते हैं।
हम बात कर रहे हैं रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल की। वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों काफी मस्ती के मूड में हैं और शाहरुख खान की फिल्म डंकी का एक गाना 'लुट पुट गया' गाते हुए नजर आ रहे हैं।
कैसा है वीडियो?
वीडियो की शुरुआत रिंकू सिंह से होती है। वो काफी मस्ती में हैं और लुट पुट गया गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको उनके गाने का तरीका देखकर हंसी आनी तय है। इसके बाद रिंकू सिंह आंद्रे रसेल को गाने के लिए कहते हैं। इसपर रसेल कहते हैं, ''मेरा गाना सुनो अब, तुम कुछ नहीं गाओगे, लुट पुट गया...'' जैसे ही रलस गाना गाते हैं लोग हंसना शुरु कर देते हैँ। इस वक्त ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि आंद्रे रसेल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''रसेल की आवाज सुनो।'' एक ने लिखा, ''टीम में मस्ती वाला माहौल है।'' एक का कहना है, ''खतरनाक जोड़ी।'' एक ने लिखा, ''रसेल द मसल।'' एक का कहना है, ''बताओ किसकी आवाज ऑस्कर वाली है।'' इस दौरान ये दोनों खिलाड़ी बस में थे। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इस वीडियो में शाहरुख खान रिएक्ट करते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications