..................... Viral Video- Anant Ambani left sofa and stood up in honor of Salman Khan, people said 'Swag is there' - Hindi Filmibeat

सलमान खान के सम्मान में सोफा छोड़ खड़े हो गए अनंत अंबानी, Viral Video देख बोले लोग- 'स्वैग है'

salman khan anant ambani viral video

Salman Khan Anant Ambani Video- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के वक्त कई वीडियोज सामने आकर वायरल हुए थे। इस दौरान लगभग बॉलीवुड के सभी सितारे नजर आए थे।

लेकिन सभी जानते हैं कि अनंत अंबानी सलमान खान के लिए एक अलग रिस्पेक्ट रखते हैं और वो कई बार देखने को मिल जाता है। इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

इस वीडियो में सलमान खान वॉक करते हुए आ रहे हैं और उनको देखकर अनंत अंबानी सोफे से खड़े हो जाते हैं। दरअसल अनंत इस दौरान सलमान खान के सम्मान में ऐसा करते हैं। ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन अब आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि सलमान खान अनंत राधिका की शादी में कई बार नजर आए थे।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

अनंत अंबानी और सलमान खान के इस वीडियो को देखकर लोग कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये एक अच्छे किरदार की निशानी है।'' एक ने लिखा, ''स्वैग हो तो सलमान खान जैसा।'' एक ने लिखा, ''जलवा है हमारा।'' एक का कहना है, ''सलमान खान के फैन हैं अनंत अंबानी।'' इस तरह से लोग रिएक्शन दे रहे हैं और लगातार उनकी तारीफें कर रहे हैं।

सलमान खान सिकंदर को लेकर बिजी हैं

सलमान खान साल 2025 की ईद में काफी टाइम के बाद धमाका करते दिखने वाले हैं। इस फिल्म का नाम सिकंदर होगा और इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैँ। सलमान खान फिलहाल शूटिंग कर रहे हैं और किसी तरह का रिस्क इस फिल्म को लेकर नहीं लेने वाले हैं। सलमान पहली बार रश्मिका के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X