..................... Viral Video: Alia Bhatt shows her killer look at best friend Akanksha Ranjan Kapoor party - Hindi Filmibeat

Viral Video: बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर की पार्टी में आलिया भट्ट ने दिखाया अपना किलर लुक

Alia Bhatt

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हमेशा ही अपने हुस्न, अपने स्टाइल, अपने काम के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बीती रात जब रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर की बर्थडें पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसमें आलिया भट्ट का स्टाइल देख फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट किलर लुक-

बीती रात आकांक्षा रंजन कपूर ने मुंबई में अपनी बर्थडे पार्टी रखी, इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स मलाइका अरोड़ा से लेकर अथिया शेट्टी तक शामिल हुए। परंतु इस पार्टी की जान आलिया भट्ट थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी बहन शालिन भट्ट के साथ इस पार्टी में पहुंची। दोनों साथ में काफी खुश दिख रही थी और दोनों का स्टाइल काफी प्यारा था, दोनों बहनों की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस पार्टी के दौरान आलिया भट्ट ब्लू कलर की एकदम अलग सी ड्रेस में दिखाई दीं, साथ ही उन्होंने लाइट मेकअप किया था और अपने बालों को खुला रखा था। आलिया भट्ट का ये नया लुक फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट की ड्रेस को आते ही सोशल मीडिया पर छा गई।

हमेशा की तरह इस बार भी आलिया भट्ट के स्टाइल के चर्चें सोशल मीडिया पर हो रहे हैं जाहिर है कि आलिया बेहद प्यारी लग रही थी इसीलिए फैंस उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बार फिर से एक्ट्रेस ने अपने किलर लुक से लाखों लोगों को दीवाना बना दिया।

आलिया और आकांक्षा रंजन कपूर -

बॉलीवुड एक्टेस आलिया भट्ट और आकंक्षा रंजन कपूर बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों की दोस्ती अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटोज और वीडियोज में देखी जाती है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के बारें में कुछ ना कुछ पोस्ट भी करती रहती हैं, जाहिर है कि दोनों बचपन से खास दोस्त हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'फ्रेंडशिप डे' के मौके पर एक खास वीडियो शेयर किया था, फैंस ने इस पर जमकर प्यार लुटाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X