..................... Akshay Kumar does a happy dance as Sooryavanshi takes a bumper opening in theatres | थिएटर में सूर्यवंशी की बंपर ओपनिंग के बाद खुशी से झूम उठे अक्षय कुमार - Hindi Filmibeat

सूर्यवंशी की धमाकेदार ओपनिंग रिपोर्ट के बाद खुशी से नाचते हुए अक्षय कुमार ने फैन्स को कहा Thank You

अक्षय कुमार की रोहित शेट्टी फिल्म सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरूआत कर चुकी है और इस बात का जश्न केवल सूर्यवंशी की टीम नहीं बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री मना रही है। अक्षय कुमार ने सूर्यवंशी की शुरूआत रिपोर्ट्स आने के बाद एक हैप्पी डांस करते हुए वीडियो शेयर किया और फैन्स को धन्यवाद कहा।

अक्षय कुमार ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा - सिनेमा पर आपका भरोसा बनाए रखने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। आपका सिनेमाघरों में लौटना केवल सूर्यवंशी की टीम के लिए जश्न की बात नहीं है, ये जश्न है खुशी का जो पूरी इंडस्ट्री की खुशियां वापस लेकर आएगा।

viral-video-akshay-kumar-does-a-happy-dance-as-sooryavanshi-takes-a-bumper-opening-in-theatres

गौरतलब है कि सूर्यवंशी ने पहले दिन ही शुरूआत की 27 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ जो रात तक 66 प्रतिशत पहुंच चुकी थी और कुछ शहरों में 80 प्रतिशत के पार थी। पहले दिन सूर्यवंशी ने सिनेमाघरों में 52 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की जो कि औसत से भी ज़्यादा है। अब देखना है कि फिल्म की ओपनिंग, अक्षय कुमार की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं। यहां देखिए अक्षय कुमार की टॉप ओपनिंग रिपोर्ट

#1 - मिशन मंगल

#1 - मिशन मंगल

रिलीज़ डेट - 15 अगस्त 2019
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हाड़ी, शरमन जोशी
ओपनिंग - 29.5 करोड़

#2 - गोल्ड

#2 - गोल्ड

रिलीज़ डेट - 15 अगस्त 2018
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, विनीत सिंह, कुणाल कपूर, मौनी रॉय
ओपनिंग - 25.25 करोड़

#3 - सिंह इज़ ब्लिंग

#3 - सिंह इज़ ब्लिंग

रिलीज़ डेट - 2 अक्टूबर 2015
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, लारा दत्ता
ओपनिंग- 20.67 करोड़

#4 - 2.0

#4 - 2.0

रिलीज़ डेट - 29 नवंबर 2018
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, रजनीकांत, एमी जैक्सन
ओपनिंग - 20.25

#5 - हाउसफुल 4

#5 - हाउसफुल 4

रिलीज़ डेट - 25 अक्टूबर 2019
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े
ओपनिंग - 19 करोड़

#6 - गुड न्यूज़

#6 - गुड न्यूज़

रिलीज़ डेट - 28 दिसंबर जून 2019
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसान्ज्ह, कियारा आडवाणी
ओपनिंग - 17.41 करोड़

#7 - हाउसफुल 3

#7 - हाउसफुल 3

रिलीज़ डेट - 3 जून 2016
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज़, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन
ओपनिंग - 15.21 करोड़

#8 - ब्रदर्स

#8 - ब्रदर्स

रिलीज़ डेट - 14 अगस्त 2015
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज़
ओपनिंग - 15.20 करोड़

#9 - राउडी राठौर

#9 - राउडी राठौर

रिलीज़ डेट - 1 जून 2012
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा
ओपनिंग - 15.10 करोड़

#10 - बॉस

#10 - बॉस

रिलीज़ डेट - 16 अक्टूबर 2013
स्टारकास्ट - अक्षय कुमार, अदिति राव हैदरी, शिव पंडित
ओपनिंग - 14.5 करोड़

अक्षय कुमार ने सूर्यवंशी की बॉक्स ऑफिस और ओपनिंग रिपोर्ट्स सुनने के बाद अपना डांस शेयर करते हुए लिखा - मेरा बचकाना डांस देखकर मुझे माफ कीजिए। बस मैं बहुत ही ज़्यादा खुश हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X