मुंबई की लोकल चलती ट्रेन में लड़के ने हड्डियों को तोड़-मरोड़कर किया गजब का डांस, कुछ डर गए कुछ कांप गए

Mumbai Local Train Viral Video: दिल्ली मेट्रो में अजीबो गरीब लोगों को हरकत करते हुए अपने जरुर सुना होगा या देखा होगा। सोशल मीडिया पर भी अक्सर कोई ना कोई ऐसा वीडियो वायरल भी हो जाता है। लेकिन आज हम आपको मुंबई लोकल ट्रेन के बारे में बताने वाले हैं जिसमें एक लड़का अजीबोगरीब डांस करते हुए देखा गया है।
आदित्य मालवीय नाम का एक लड़का वायरल हो रही है इस वीडियो में बॉडी को अजीबोगरीब तरीके से मोड कर डांस करता हुआ नजर आ रहा है और उसको देखकर हर कोई हैरान भी हो रहा है। इस गजब की उसकी फ्लैक्सिबिलिटी को देखने के बाद में हर कोई यकीन नहीं कर पा रहा है।
दरअसल इस वायरल वीडियो को आदित्य मालवीय नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है और यह लड़का चलती मुंबई की लोकल ट्रेन में तेरी चुनरिया गाने पर अजीब सा डांस करते हुए नजर आ रहा है। उसका यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है और वहां पर बैठे हुए पैसे चेंजर भी उसको देखकर हैरान है।
अब वायरल हो रहे हैं इस वीडियो पर लोग भी अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि भाई तू आदमी है या रोबोट। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि मेरा तो हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि वाह क्या गजब की फ्लैक्सिबिलिटी है।


Click it and Unblock the Notifications