..................... Viral Video- स्कूटी लेकर समुंदर में घुस गया शख्स, लहरों की टक्कर ने कर दिया ये हाल? Viral Video- A person entered in the sea with a scooter, waves caused this condition? - Hindi Filmibeat

Viral Video- स्कूटी लेकर समुंदर में घुस गया शख्स, लहरों की टक्कर ने कर दिया ये हाल? लोग बोले- 'पागल है..'

viral video

Viral Video- सोशल मीडिया पर नमूनों की कमी नहीं है और लोग जान पर खेलकर कुछ ऐसी हरकतें कर जाते हैं जो कि हैरान करने वाला होता है। इस वक्त जो वीडियो सामने आ रहा है वो आपको हिला देगा क्योंकि एक शख्स कुछ अजीब ही करने की कोशिश कर रहा है।

वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स स्कूटी लेकर समुंदर की लहरों के बीच जाता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।

ऐसा कहा जा रहा है कि इसने ये सब वीडियो के लिए किया है। वीडियो को इंडिया टीवी ने अपने ऑफिशियल पेज पर साझा किया है। समुंदर की लहरें इस शख्स को स्कूटी समेत गिरा देती है और वो फिर से उठता है और स्कूटी के साथ आगे बढ़ जाता है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''गूगल मैप से श्री लंका जा रहा था क्या।'' एक ने लिखा, ''ओला को पानी से नही गर्मी से डर लगता है साहब।'' एक ने लिखा, ''चार झापड़ मार के बोलो. जय श्री गणेश।'' एक ने लिखा, ''ओला से 99 मिस्ड कॉल।'' एक ने लिखा, ''यमराज जी के रथ का टायर फूट गया था उस दिन इसलिए लेट हो गये जबतक इसने मजे ले लिया।''

अक्सर सामने आते हैं ऐसे वीडियोज

अक्सर इस तरह के वीडियो सामने आते हैं जोकि आपको चौकाने के लिए काफी होते हैं। हाल ही में एक वीडियों इंडिया के महाराष्ट्र से सामने आया था जिसमें पानी के बहाव में पूरा परिवार बह गया था। बारिश में हर साल कई तरह की घटनाए होती हैं और काफी लोग इससे परेशान होते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X