Viral Video- चलती मेट्रो में शख्स ने लड़की को कर दिया प्रपोज, ऐसा था पैसेंजर्स का रिएक्शन!

अगर आपको लगता है कि दिल्ली मेट्रो ही वो जगह है जहां पर अलग अलग तरीके के वीडियोज शूट किए जाते हैं तो आप गलत हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जो कि दिल्ली मेट्रो से नहीं है।
हालांकि इस वीडियो को देखकर आपको दिल्ली मेट्रो की याद आएगी। वीडियो नीदरलैंड से वायरल हो रहा है जहां एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता हुआ दिख रहा है। आपने इस तरह के वीडियोज शायद ही किसी पब्लिक प्लेस में देखे होंगे।
इस वीडियो में चलती मेट्री में लड़का अपने घुटनों पर बैठकर लड़की को प्रपोज कर देता है। जैसे ही लोग ये सब देखते हैं वो तालियों से इसका स्वागत करते हैं। जिस शख्स ने इस वीडियो को शूट किया है उसने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
हालांकि इसको बनाने वाले क्रिएटर ने मजाकिया अंदाज में इसको शूट किया है और कुछ पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं जो कि आपको हैरान कर देंगे। ऐसा कुछ काफी कम देखने को मिलता है तो लोग हैरान हैँ। हालांकि दिल्ली मेट्रो में तो ऐसा कुछ हो जाता है कि लोग यकीन नहीं कर पाते।
दिल्ली मेट्रो के कांड
बता दें कि नीदरलैंड मेट्रो में प्रपोजल के इस वीडियो को भी अपत्तिजनक बताया गया है। दिल्ली मेट्रो में कभी बेहद कम कपड़े पहनकर महिला घूमती हुई नजर आ जाती है, तो कभी एक शख्स हस्तमैथुन करता हुआ दिखता है।
आंटियों को तो अक्सर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते देखा जाता है। इनके भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली मेट्रो ने जुर्माने की लिस्ट बनाई है। हालांकि सबकुछ करने के बाद भी लोग मानने को राजी नहीं है। दिल्ली की तुलना में नीदरलैंड मेट्रो में कुछ भी नहीं हुआ है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











