Viral Video- 3 साल के बच्चे ने इंटरनेट पर काटा बवाल? 'आज की रात' पर डांस देख हैरान रह जाएंगी तमन्ना भाटिया!

viral video

3 Year old Kid Dance on Aaj Ki Raat- अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होते हैं। इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो महज 3 साल के बच्चे का वायरल हो रहा है।

स्त्री 2 के मशहूर गाने 'आज की रात' पर तमन्ना भाटिया के डांस मूव्स को कॉपी करता ये मासूम काफी शानदार दिख रहा है। जैसे ही वीडियो सामने आया वो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स करते हुए लगातार तारीफें कर रहे हैं।

बता दें कि इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है और लिखा है, ''मेरा 3 साल का बेटा.. इस उम्र में उसकी हरकतें आपको हैरान कर देंगी।''

आज की रात का सिग्नेटर स्टेप

इस वीडियो में बच्चा जींस और टीशर्ट पहने दिख रहा है और लगातार डांस कर रहा है। सामने टीवी में तमन्ना भाटिया का ये ब्लॉकबस्टर गाना स्ट्रीम हो रहा है। वो लगातार गाने को देखकर उसी तरह कॉपी करने की कोशिश कर रहा है।

एक वक्त आता है जब वो प्रॉपर हाथ पीछे करके गाने का हुक स्टेप करता है और लोग हैरान हो जाते हैं। वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स लगातार हंस रहा है और तारीफें कर रहा हैं। इंटरनेट पर इस तरह के वीडियोज अक्सर आते हैं और वायरल हो जाते हैं। आज की इस एडवांस जनरेशन में बच्चों को इस अंदाज में देखना अलग ही फीलिंग लाता है। वीडियो पर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चे का डांस देखकर लोग हैरान हैं। यकीन करना मुश्किल है कि बच्चा 3 साल की उम्र में ये कारनामा कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''हे भगवान.. आग लगा दी स्टेज पर।''

एक ने लिखा, ''तमन्ना भाटिया का छोटा सा फैन।'' एक ने लिखा, ''शानदार डांस फायर।'' इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर देगा...

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X