#BoldBayaan: ऋतिक ने उड़ाई धज्जियां, तापसी ने दिया करारा जवाब, जॉन का अक्षय को सीधा चैलेंज
बॉलीवुड में जब भी कोई स्टार दो टूक बात करने पर आ जाता है तो सामने वाले की धज्जियां उड़ जाती हैं। इस हफ्ते अपनी फिल्म सुपर 30 को प्रमोट करते हुए ऋतिक रोशन ने भी कंगना रनौत की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि कंगना ने खुद की धज्जियां पहले ही एक इवेंट में एक जर्नलिस्ट से बेतुका झगड़ा कर उड़ा चुकी थीं। लेकिन एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने कंगना का नाम लिए बिना काफी दो टूक बातें कीं।
वहीं दूसरी तरफ, तापसी पन्नू ने इंटरनेट पर खुद को ट्रोल किए जाने को लेकर इतना करारा जवाब दिया कि हर कोई उनकी तारीफ किए बिना रह ही नहीं पाया। हालांकि ऋतिक के बयानों पर कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने काफी ज़हर उगला। देखिए इस हफ्ते स्टार्स के बोल्ड बयान -
आने वाले 15 अगस्त पर तीन फिल्में क्लैश हो रही हैं जिनमें से दो देशभक्ति हैं। पहली है निखिल आडवाणी की बाटला हाउस और दूसरी आर बाल्कि की मिशन मंगल। दिलचस्प ये है कि पिछले साल भी 15 अगस्त पर जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार अपनी अपनी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़े थे।
लेकिन जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते, अक्षय कुमार की गोल्ड की कमाई खा गई थी। जहां अक्षय की फिल्म केवल प्लस में गई वहीं जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते सुपर हिट थी। देखना है कि इस बार इस घमासान का अंजाम क्या होगा।


Click it and Unblock the Notifications











