पाकिस्तान में निकला अंबानी के प्री वेडिंग का जुलूस, 1000 करोड़ के फंक्शन को हजार रुपये में किया रीक्रिएट

Anant Ambani

Pakistani students recreated Ambani and Radhika Merchant's pre-wedding: अंबानी फैमिली आए दिनों लाइमलाइट में बनी रहती है। कभी किसी फंक्शन की वजह से तो कभी आईपीएल की वजह से, लेकिन इन दिनों तो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रौनक भी छाई हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार इन दिनों शादी को लेकर एक्साइटेड है और देश-विदेश में फंक्शन की तैयारियों में बिजी है। बता दें कि इससे पहले अनंत और राधिका का प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में हो चुका है। यह फंक्शन इतना आलीशान था कि हर किसी ने इस फंक्शन की तारीफ की। वहीं हाल ही में पाकिस्तान के मेडिकल स्टूडेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन को रिक्रिएट करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
एहतशाम रियाज के सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में अंबानी फैमिली के फंक्शन को रिक्रिएट किया जा रहा है। जैसे प्रीवेडिंग में अनंत और राधिका ने आउटफिट पहना था वैसा ही इन स्टूडेंट्स ने पहना है। इतना ही नहीं इस वीडियो में रिहाना, औरी, करीना और दिलजीत दोसांझ की परफॉर्मेंस को भी देखा जा सकता है। वीडियो देखने में काफी दिलचस्प लग रहा है। बता दें कि इस वीडियो पर अभी तक 3.8 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। और वीडियो पर लगातार लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

यहां होगी अनंत-राधिका की शादी
बता दें कि राधिका और अनंत की शादी की डेट भी सामने आ गई है। जुलाई में दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी लंदन में होगी। सोर्स के मुताबिक दोनों के वेडिंग फंक्शन स्टोक पार्क एस्टेट में किए जाएंगे। इस खूबसूरत प्रॉपर्टी में एतिहासिक गार्डन, झील और मॉन्यूमेंट्स हैं। फिलहाल तो इसमें 49 लग्जरी रूम्स हैं। बता दें कि साल 2008 में आई फिल्म रॉक एंड रोल 2001 में आई ब्रिजेट जोन्स डायरी की शूटिंग भी यहीं हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X