VIRAL: माही विज ने पिता को नहलाते हुए शेयर किया बाथरूम वीडियो, लोग बोले- अरे ये आपने रिकॉर्ड क्यों किया...

mahhi vij

Mahhi vij shared bathroom video: टीवी एक्ट्रेस माही विज लंबे समय से सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन माही सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। माही अकसर पॉडकास्ट या किसी इवेंट का हिस्सा बनती हैं। माही अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खास तौर पर सुर्खियों में रहती हैं। कभी वह अपने बच्चों की वजह से हेडलाइन में आती हैं तो कभी वह अपने और अपने पति जय की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। फिलहाल तो हाल ही में माही विज द्वारा किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि माही विज अपने पिता को नहलाती नजर आ रही हैं।

माही विज ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि माही पिता को नहलाती और उनके नाखून काटती दिख रही हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही माही लिखती हैं। 'मेरे जीवन के ये 10 दिन सबसे कठिन रहे हैं। मेरे पिता जो मेरे पिलर हैं, मेरा हर काम करते हैं ताकि मैं सहज रह सकूं। आज जब उन्हें मेरी जरूरत है तो मैं उन्हें पहले की तरह चलते हुए देखने के लिए सब कुछ करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि आधा इलाज तब होता है जब वे वहां बच्चों को देखते हैं, एक नर्स वह नहीं कर सकती जो आप कर सकते हैं। मुझे अपने पिता के लिए खड़े होने पर गर्व महसूस होता है और उम्मीद है कि एक महीने में वह वैसे ही हो जाएंगे जैसे वह थे'

बता दें कि माही विज के इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर माही विज को ट्रोल किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ चीजें आपको पर्सनल रखनी चाहिए। हर चीज लाइक और कमेंट के लिए नहीं होती है तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- हम सभी अपने माता-पिता की सेवा करते हैं। इसमें रिकॉर्ड करने वाली क्या बात है रिकॉर्ड नहीं करना चाहिए था। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-आप अच्छा काम कर रही हो अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए, लेकिन इस तरह पब्लिसिटी नहीं करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X