VIRAL: फुटपाथ पर इस हालत में लेटे नजर आए जैकी श्रॉफ, एक्टर का ऐसा हाल देख, लोग बोले-ये क्या हो गया भिड़ू?

Jackie Shroff

VIRAL VIDEO: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर जैकी श्रॉफ आए दिनों पब्लिक एरिया में भी नजर आते आते हैं, लेकिन वह कभी खाली हाथ नहीं बल्कि अपने साथ एक पौधे को लेकर ही चलते हैं। जैकी दादा का एनवायरनमेंट को लेकर प्यार और उनकी बोलने का बेबाक अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आता है। जैकी श्रॉफ के फूड मेकिंग वीडियो भी आए दिनों वायरल होते रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो जैकी श्रॉफ का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख फैन्स के तो होश ही उड़ गए है।

सड़क पर यूं लेटे नजर आए जैकी दादा
जी हां, जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैकी श्रॉफ डैनिम जैकेट, ऑरेंज स्वेटर, ब्राउन पेंट पहने सड़क पर लेटे नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही उनके हाथ में एक मोबाइल फोन है और उन्होंने काला चश्मा लगा रखा है। जैकी श्रॉफ को फुटपाथ पर यूं लेटा देख फैन्स तो हैरान ही रह जाते हैं। बता दें कि इस वीडियो पर तो यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

वीडियो को देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
एक यूजर ने इस वीडियो को देख कमेंट किया है कि- इतने नकली देख लिए हैं कि अब असली भी नकली लग रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कोई काम धंधा नहीं है क्या जाओ पौधा लगा लो, रील मत बनाओ। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- पैसा पाने के लिए एक इंसान जमीन पर भी लेट सकता है, लेकिन उससे पूछो जो इंसान रोजाना ऐसे ही सड़क पर लेटता हो। तो वहीं चौथे ने कहा ये क्या हो गया भिड़ू। बता दें कि जैकी श्रॉफ के इस वीडियो को देख कोई उनके काम के लेकर सराहना कर रहा है तो कई उन्हें जमकर ट्रोल करता दिख रहा है।

लंबी चौड़ी है फिल्म की स्टार कास्ट
आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ इन दिनों फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। इस वीडियो के मुताबिक जैकी दादा का यह सीन सिंघम 3 के सेट का है। जहां जैकी शूटिंग कर रहे हैं। बता दें कि सिंघम 3 की कास्ट काफी लंबी चौड़ी है। इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ ही जैकी श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X