कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने शुरू की फिल्म की शूटिंग? सेट से सामने आया ये Video?

Mahakumbh Viral Girl Monalisa New Video: प्रयागराज के महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा अभी के वक्त में काफी पॉप्युलर हो चुकी है और आपको बता दें कि लगातार वह चर्चा का विषय बनी हुई है। जल्दी ही उनको सनोज मिश्रा की फिल्में भी देखा जाने वाला है और उन्होंने फिल्म को साइन भी कर लिया है। हालांकि लगातार मोनालिसा के वीडियो भी वायरल होते रहते हैं।
अब इसी बीच मोनालिसा का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें वह ममता कुलकर्णी के गाने मुझको राणा जी माफ करना पर जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोनालिसा का यह वीडियो पूरी तरीके से फेक है और AI द्वारा जनरेट किया गया है।
हालांकि मोनालिसा के इस वीडियो को देखकर फैंस भी काफी ज्यादा हैरान रह गए हैं और साथ ही साथ वीडियो पर लगातार कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोग तो वीडियो बनाने वाले पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं तो काफी लोग इस वीडियो का लुत्फ़ उठाते हुए भी देखे जा सकते हैं।
वायरल हो रहे मोनालिसा के इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इतनी सुंदर हीरोइन में बंदरिया लगा दी। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि तुम सब उल्लू बना रहे हो। एक अन्य यूजर कमेंट करता है कि लेकिन राणा जी तो माफ नहीं करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications