In Pics: करोड़ों की गाड़ी और 5 स्टार होटलों के खूब चक्कर काट रही हैं मोनालिसा, डेब्यू से पहले ही छाई लग्जरी

Monalisa In Five Star Hotel: उत्तर प्रदेश की प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 में काफी ज्यादा बजट कर लोगों ने हिस्सा लिया। जहां पर बड़े-बड़े साधु संत भी पहुंचे जिनको शायद ही आज तक कभी देखा गया था। लेकिन इसी बीच कई सारे नए चेहरे भी सामने आए जो फेमस हो गए और इस लिस्ट में वायरल गर्ल मोनालिसा का भी नाम शामिल है।
मोनालिसा की कजरारी आंखों का हर कोई दीवाना हो गया और उनको रातों-रात फेमस कर दिया गया। अब जल्दी ही वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्मों में भी देखा जाने वाला है। दरअसल डायरेक्टर सनोज मिश्रा द्वारा उनको एक फिल्म ऑफर की गई है और इस बात की पुष्टि खुद डायरेक्टर ने की है। फिल्म का नाम द डायरी ऑफ़ मणिपुर है।
जानकारी की माने तो आपको बता दें कि मोनालिसा को एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी का किरदार निभाने के लिए मिलने वाला है। जल्दी ही फिल्म की शूटिंग नॉर्थ ईस्ट के इलाकों में शुरू होगी और इसी साल यह फिल्म रिलीज भी हो जाएगी। इसी बीच मोनालिसा अपनी फिल्म की तैयारी के लिए मुंबई आई थी और इस दौरान उनका यह बदलाव काफी सारे लोगों को हैरान कर गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्स पर शेयर की गई मोनालिसा की कुछ तस्वीरों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। हालांकि बाद में वायरल गर्ल को अपनी आने वाली फिल्म के लिए निर्देश के साथ में भाषा की क्लास लेते हुए भी देखा गया। 13 फरवरी को मोनालिसा ने अपनी पहली फ्लाइट पकड़ी और वह इंदौर से बेंगलुरु पहुंच गई।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोनालिसा को केरल में अपने एक पहले इवेंट के लिए इनवाइट किया गया था और खबरों की माने तो उन्होंने अपनी अपीरियंस के लिए मोटी रकम वसूली है। अब हाल ही में उनकी एक फोटो वायरल हो रही है और इसमें वह अपने पूरे परिवार और निर्देशक सनोज मिश्रा के साथ में एक फाइव स्टार होटल में बैठी नजर आई।


Click it and Unblock the Notifications














