महाकुम्भ में वायरल होने के बाद अब मोनालिसा बनेंगी हीरोइन, इस फिल्म से करने जा रही है बॉलीवुड डेब्यू

Viral Girl Monalisa Signed Her First Film: प्रयागराज के महाकुंभ में काफी सारे ऐसे लोग हैं जो पॉपुलर हुए। इसी लिस्ट में कजरारी आंखों वाली मोनालिसा भी काफी चर्चा में आ गई। हालांकि इतनी ज्यादा पापुलैरिटी हो जाने के बाद में वह मध्य प्रदेश लौट गई थी। मोनालिसा को महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए देखा गया था। लेकिन उनको सिर्फ 15 दिनों के अंदर ही महाकुंभ छोड़ना पड़ गया था।
लेकिन आपको बता दें कि अब हैरानी की बात तो यह है कि यह वायरल गर्ल मोनालिसा को अब फिल्म मिल चुकी है और जल्दी ही उनको लीड रोल में भी देखा जाएगा। दरअसल मोनालिसा को डायरेक्ट सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ़ मणिपुर' के लिए कास्ट किया है। सनोज मिश्रा तो मोनालिसा के गांव भी पहुंचे थे और उनसे मिलकर फिर भी साइन कर ली।
अब मोनालिसा को 'द डायरी ऑफ़ मणिपुर' फिल्म में लीड किरदार में देखा जाएगा और शूटिंग से पहले उनको मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग भी मिलेगी। महाकुंभ में मोनालिसा की सुंदरता और आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से उनको काफी ज्यादा पापुलैरिटी मिली। तभी सनोज मिश्रा ने उनको फिल्म का ऑफर दे दिया था और बाद में मोनालिसा ने काम छोड़कर घर लौटना सही समझा।
दरअसल आपको बता दें कि वायरल होने की वजह से मोनालिसा प्रयागराज में अपना काम सही तरीके से कर नहीं पा रही थी और उनको चैन की सांस भी नहीं मिल पा रही थी। बार-बार उनके कमरे आगे पीछे घूमते हुए नजर आ रहे थे। इसी के चलते मोनालिसा के पिता ने उनको वापस गांव में मध्य प्रदेश भेज दिया।
लेकिन अगर हम सनोज मिश्रा की बात करें तो आपको बता दें कि इस समय वह अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ़ मणिपुर' की तैयारी कर रहे हैं और यह फिल्म मणिपुर के ज्वलंत मुद्दे पर आधारित बनाई जाएगी। शायद ही आप जानते होंगे कि इस फिल्म से बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव भी बॉलीवुड डेब्यू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications