फरमान खान को छोड़कर भाग गई मोनालिसा? वीडियो के पीछे का सच आया सामने! जानें क्या है पूरा माजरा?
Viral Girl Monalisa Missing: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि महाकुंभ बहुत ही बड़े तादाद में लगा था जहां पर बहुत सारे लोग वायरल भी हुए। लेकिन उनमें से एक मोनालिसा भोंसले भी थी जो बाद में काफी चर्चा में रही। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में आने को लेकर भी वह काफी सुर्खियों में आई थी।

लेकिन इस बार वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी फिल्म या फिर किसी प्रोजेक्ट की वजह से नहीं बल्कि अपनी नाबालिक शादी को लेकर विवादों में बनी हुई है। केरल के फरमान खान के साथ में जब उन्होंने शादी की तो काफी लोग हैरान हो गए।
लेकिन हाल ही में एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मोनालिसा भाग गई है। दरअसल एक शख्स खुद को फरमान खान बताते हुए वीडियो शेयर करता है और उसमें कहता है कि मोनालिसा को मैं ढूंढ रहा हूं। खाना कि उस व्यक्ति ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि यह वीडियो फेक है और उसने यह सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाई थी।
इस वीडियो में यह शख्स कहता है कि "हेलो फ्रेंड्स, मैं अजमेर-पुष्कर आया हुआ, मोनालिसा भाग गई है और मैं उसको ढूंढने के लिए निकला हूं।" हालांकि यह शख्स फरमान खान की तरह सिर्फ दिखता है लेकिन ये वीडियो पूरी तरीके से झूठा है।
जो शख्स वीडियो बना रहा है उसका नाम अरविंद जोशी है और वह राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला है। उसने वीडियो में सफाई देते हुए कहा है कि "मैंने वीडियो मनोरंजन के लिए बनाया था। मैं बाड़मेर राजस्थान से हूं और फरमान खान नहीं हूं। कुछ लोगों के मुझे कमेंट आ रहे हैं और वह मुझे फरमान खान समझ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो को बनाना सिर्फ मनोरंजन का उद्देश्य था और कुछ भी नहीं।"
वायरल गर्ल मोनालिसा को अभिनेत्री का रोल देकर फिल्म इंडस्ट्री में लाने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया। उन्होंने इस वीडियो को फर्जी बताया और कहा कि इसका फायदा उठाकर फरमान खान विदेश भाग सकता है। सनोज मिश्रा कहते हैं कि वह नेपाल के रास्ते बांग्लादेश भाग सकता है।
सनोज मिश्रा ने इस पर बात करते हुए कहा कि "वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें वायरल गर्ल मोनालिसा को जिहादी अजमेर में ढूंढ रहा है। लेकिन यह वीडियो फेक है और इस पर ध्यान देने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है कि इसका फायदा उठाकर फरमान खान नेपाल के रास्ते बांग्लादेश भाग सकता है।"
बताते चलें कि जब से वायरल गर्ल मोनालिसा ने फरमान खान नाम के शख्स के साथ में शादी की है तभी से ये विवाद चल रहा है। मोनालिसा ने फरमान खान के साथ में मार्च में केरल के तिरुवनंतपुरम में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की थी। काफी लोगों ने इसको लव जिहाद का नाम दे दिया और दावा किया गया कि मोनालिसा अभी नाबालिक है। मोनालिसा के जन्म तिथि 30 दिसंबर 2009 की बताई गई और इस हिसाब से शादी के वक्त वह सिर्फ 16 साल और 2 महीने की थी। इसी के चलते मोनालिसा के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।


Click it and Unblock the Notifications











