..................... Viral Girl Monalisa Learn Hindi Varnmala Video Went Viral - Hindi Filmibeat

Monalisa ने अपने कमरे में चिपकाया हिंदी वर्णमाला का कैलेंडर, लोग बोले- इसके पीछे...

monalisa

प्रयागराज के महाकुंभ 2025 से मशहूर हुई मोनालिसा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। वायरल गर्ल मोनालिसा की कजरारी आंखों का हर कोई दीवाना हो चुका है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि अब वह जल्दी ही फिल्मों में नजर आने वाली है। साथ ही उनकी पढ़ाई लिखाई भी शुरू हो चुकी है।

अब इसी बीच वायरल गर्ल मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि यह वायरल गर्ल मोनालिसा अब अपनी पढ़ाई की तैयारी कर रही है और अपने कमरे की दीवार पर वर्णमाला की तस्वीर लगाती हुई नजर आ रही हैं।

16 साल की मोनालिसा की जिंदगी अब पूरी तरीके से बदलने जा रही है और आपको बता दें की फिल्मों में आने से पहले वह पढ़ाई लिखाई कर रही है। कुछ वक्त पहले मशहूर डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी मोनालिसा को पढ़ाते हुए नजर आए थे। इस दौरान मोनालिसा को वह हिंदी की वर्णमाला सिखाते हुए नजर आए थे।

अब लगातार वायरल गर्ल मोनालिसा की इस वीडियो पर खूब कमेंट आते हुए भी देखे जा सकते हैं। काफी सारे लोग तो मोनालिसा के लिए खुश हो रहे हैं कि उनकी जिंदगी में अब एक नया सवेरा आने वाला है। हालांकि काफी सारे लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि यार इतनी क्यों मेहनत करनी है इस पर। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि पढ़ाई करती रहना बहन मोनालिसा पढ़ते रहो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X