फिल्मों में जाते ही मालामाल हुईं वायरल गर्ल मोनालिसा? मां को गिफ्ट की सोने की चेन, लोग बोले- ये तो..

Monalisa Gift Gold Chain To Her Mother: प्रयागराज के महाकुंभ से मशहूर हुई वायरल गर्ल मोनालिसा आज के वक्त में काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह डायरेक्टर सनोज मिश्रा द्वारा उनको फिल्म भी ऑफर की गई है और अब जल्दी ही वह फिल्मों में भी नजर आने वाली है। इस समय वह पढ़ाई लिखाई कर रही है और साथ ही एक्टिंग भी सीख रही है।
लेकिन अब इसी बीच वायरल गर्ल मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस दौरान वह अपनी मां को सोने की चेन पहनाती हुई देखी जा सकती है। इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि मोनालिसा की मां उनसे काफी लंबे वक्त बाद मिलने आई है और इस दौरान मोनालिसा ने अपनी मां को सोने की चेन गिफ्ट की है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में मोनालिसा को काफी खुश देखा जा सकता है और उनकी मां भी उनको खूब लाड लड़ाई हुई नजर आती है। मां बेटी का प्यार देखकर काफी सारे लोग तो काफी इमोशनल भी होते हुए नजर आए और हालांकि काफी सारे लोगों ने मोनालिसा का मजाक भी उड़ा दिया।
वायरल गर्ल मोनालिसा के इस वीडियो पर काफी सारे लोग कमेंट करते हुए भी देखे जा सकते हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह तो गोरी हो गई है। हालांकि काफी सारे लोग मोनालिसा को बेस्ट विशेज देते हुए भी नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोगों का कहना है कि फिल्मों में एंट्री मारते ही मोनालिसा मालामाल हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











