Video- करोड़ों की गाड़ी में मोनालिसा ने सेल्फी के लिए लोगों को तरसाया, तोहफे में बटोरों हीरों के जेवर

Monalisa

Monalisa Selfi With Fans: महाकुंभ 2025 से सांवली सलोनी खूबसूरती को लेकर वायरल हुई मोनालिसा इन दिनों नया नया स्टारजम फेस कर रही हैं जो कि उनके लिए बेहद स्पेशल है। एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले मोनालिसा की पढ़ाई-लिखाई से लेकर कई सारी चीजों की ट्रेनिंग कर चल रही है। इसी बीच मोनालिसा केरल में एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंचीं।

इस दौरान मोनालिसा ने एयरपोर्ट से लेकर इवेंट तक हर जगह खुद को किसी हीरोइन और स्टार की तरह काफी अच्छे से प्रेजेंट करने की कोशिश की। एयपपोर्ट पर जहां मोनालिसा को काफी सारे लोगों ने सेल्फी लेने के लिए घर लिया तो वहीं इवेंट में उनकी लोकप्रियता साफ दिखाई दे रही थी।

मोनालिसा इस एक्सपोजर को लेकर खुश और थोड़ी डरी हुई नजर आईं लेकिन वो आखिरकार केरल पहुंच गईं और वहां जाकर उन्होंने एक इवेंट में हिस्सा लिया। अब उस इवेंट मोनालिसा की कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। तमाम फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए तरसते दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा को काफी सारे तोहफे मिले जिनमें डायमंड नेकलेस भी शामिल है।

आपको बता दें, इस इवेंट के मोनालिसा ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। बालों को स्टाइल किया था और हल्का मेकअप भी किया था। मोनालिसा इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपना फोटोशूट करवाया और लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है और उसमें वो स्टेज पर नजर आ रही हैं। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे लोग मोनालिसा की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं और उनके साथ फोटोज खिंचवाना चाहते हैं। मोनालिसा को देखने के लिए सैंकड़ों लोग पहुंचे हैं और वो बस उनकी फोटोज ले रहे हैं।

आपको बता दें, मोनालिसा महाकुंभ से वायरल हुईं। वो महाकुंभ में माला और रुद्राक्ष बेचती थीं और उनकी खूबसूरत आंखों के लोग दीवाने हो गए थे। मोनालिसा ऐसी वायरल हुईं कि उन्हें फिल्मों तक का ऑफर आने लगा और जल्द ही वो एक फिल्म में बतौर एक्ट्रेस नजर आएंगी।

Read more about: monalisa bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X