..................... viral girl Monalisa casting couch by director sanoj Mishra producer allegations says family offers girl in wrong hands - Hindi Filmibeat

गलत शख्स के हवाले कर दी बेटी.... फिल्मों के चक्कर में गलत फंस गई मोनालिसा? डायरेक्टर पर लगे आरोप

Viral Girl Monalisa Casting Couch

Viral Girl Monalisa Casting Couch: महाकुंभ 2025 मेले से वायरल हुई लड़की मोनालिसा सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई है। मोनालिसा के छोटे से छोटे अप्डेट्स उनके फैंस बड़े ही चाव से देखते हैं खासकर जब से उन्हें पहली फिल्म ऑफर हुई है। ऐसे में अब हर कोई उनकी ट्रांसफॉर्मेशन पर टकटकी लगाए हुए है। इसी बीच मोनालिसा को फिल्म ऑफिर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर कुछ गंभीर आरोप लगे हैं।

इस मोनालिसा के ट्रेनिंग के वीडियोज और इवेंट अटेंड करने वाले वीडियो से लेकर पढ़ाई करते वीडियो सभी चर्चा में बने है। हालांकि, अब प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह ने सनोज मिश्रा को लेकर कई खुलासे किए हैं। एक नीजी यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में जितेंद्र नारायण सिंह ने सनोज मिश्रा पर मोनालिसा और उसकी फैमिली का फायदा उठाने का आरोप लगाया है।

जितेंद्र ने कहा कि उनका सनोज के साथ काम करने का एक्सपीरियंस खराब रहा है। दोनों ने तीन फिल्मों में साथ काम किया है। जितेंद्र ने सनोज को फ्रॉड कहा। इसके अलावा जितेंद्र ने सनोज की शराब की आदत को लेकर भी खुलासा किया।

जितेंद्र ने कहा, 'मोनालिसा और उसकी फैमिली के लिए मुझे बुरा लग रहा है। वो लोग बहुत सिंपल और सीधे लोग हैं। लेकिन सनोज मिश्रा जैसे लोग उनके घर पहुंच गए हैं। और बिना किसी बैकग्राउंड चेक के उन्होंने अपनी बेटी उसके हवाले कर दी।' जितेंद्र नारायण ने ये भी दावा किया कि कोई भी निर्माता सनोज मिश्रा की फिल्म का सपोर्ट नहीं करेगा। इसलिए उनके पास फिल्म बनाने के लिए पैसे नहीं हैं।

Read more about: monalisa bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X