Viral Video- भरे बाजार वायरल गर्ल ने फिर लगाए ठुमके, हरियाणवी गाने पर उछल उछलकर किया डांस

इस वक्त एक लड़की ने अपने डांस मूव्स से धमाका मचाया हुआ है। वो कई जगहों पर दिखती है और डांस करने लगती है। इस वक्त वायरल डासिंग गर्ल का एक वीडियो सीधे बाजार से वायरल हो रहा है।
खरीददारी कर रहे लोगों के बीच इसने डांस करना शुरु कर दिया और लोग इसको देखने लगे। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि लड़की जो कि नीले रंग के छोटे छोटे कपड़े पहनकर डांस कर रही है। इसको बिल्कुल परवाह नहीं है कि कोई देख रहा है या नहीं हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और इसको लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''जो पागल पंती की रिपोर्ट करना चाहता है क्लिक करो।'' एक ने लिखा, ''रुको सब्र करो, कुछ टाइम बाद इसका भी लिंक मिलेगा।'' एक ने लिखा है, ''इन लोगों ने पागल किया हुआ है।''
एक ने लिखा, ''आज कल के बच्चों का भविष्य।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैँ। बता दें कि हरियाणवी गाने 'तेरी आँख्या का यो काजल' पर ये लड़की डांस करती हुई दिख रही है। इस वीडियो से पहले इसका एक वीडियो सामने आया था जिसमें ये लड़की लोकल ट्रेन के अंदर डांस करती दिखी थी।
वो काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही थी और आसपास बैठे लोग उसे घूर-घूरकर देख रहे थे। लड़की इस वीडियो में एक भोजपुरी गाने पर नाचती नजर आई थी। आपको बता दें कि इस लड़की का नाम श्रेया रॉय (@sreya646_) है और इंस्टाग्राम पर उसके 90 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स है।
ऐसे कई वीडियोज पोस्ट करती है जिसमें वो पब्लिक के सामने, कभी रोड पर तो कभी ट्रेन में डांस करती है। उसके वीडियोज वायरल होते रहते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications











