अक्षय कुमार का 150 करोड़ी पोस्टर और एक शानदार KHANDAAR ट्रेलर, हो गया ब्लॉकबस्टर इंतज़़ाम
बॉलीवुड में इस हफ्ते, ट्रेलर, फर्स्ट लुक और पोस्टर्स की बारिश हुई है। पहले तो बैक 2 बैक पोस्टर्स की बरसात हुई और 2019 की फरवरी की तीन डेट्स लॉक हो गईं। 7 फरवरी को लॉक हुई सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की सोन चिड़िया। इसके बाद 14 फरवरी को रिलीज़ होगी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर गली बॉयज़। और 24 फरवरी को राजकुमार राव और कंगना रनौत स्टारर मेंटल है क्या।
वहीं इस हफ्ते इशान खट्टर और जान्हवी कपूर और अक्षय कुमार - मौनी रॉय के रोमांस ने लोगों का ध्यान बांधा रहा। एक तरफ जहां, जान्हवी इशान की धड़क से एक नया गाना रिलीज़ हुआ वहीं गोल्ड में भी एक रोमांटिक ट्रैक है जो रिलीज़ किया गया।

इसके अलावा, कार्तिक आर्यन के नए प्रोजेक्ट का एलान हो चुका है तो शाहिद कपूर की बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग तेज़ी से चल रही है। रणवीर सिंह की सिंबा की शूटिंग भी तेज़ी से खत्म हो रही है और फिल्म के कुछ नए धमाके सबके सामने आए।
अनिल कपूर और सोनम कपूर ने राजकुमार राव और जुही चावला के साथ मिलकर बेहद प्यारा सा टीज़र दिया एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के रूप में। इसके बाद फिल्म के किरदारों के पोस्टर रिलीज़ किए गए।
वहीं तापसी पन्नू और ऋषि कपूर एक साथ मुल्क नाम की फिल्म में आएंगे और इसके पोस्टर देखकर हर कोई हैरान रह गया। देखिए इस हफ्ते के वायरल फर्स्ट लुक, पोस्टर और ट्रेलर -


Click it and Unblock the Notifications

