धमाकेदार फर्स्ट लुक और उससे भी शानदार TRAILER, बुकिंग कर लीजिए
ये पूरा हफ्ता एक के बाद एक ज़बर्दस्त धमाके हुए। एलान पर एलान। पोस्टर पर पोस्टर। एक के बाद एक फर्स्ट लुक। अब तो किसी को कुछ भी याद नहीं होगा कि क्या आया और क्या गया।
इस पूरे हफ्ते कुछ छाया रहा तो वो थे तीन लोग - सलमान खान और रणबीर कपूर। रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म संजू को रोज़ कोई ना कोई लुक राजकुमार हिरानी ने रिवील किया।

अली अब्बास ज़फर की भारत और रेमो डीसूज़ा की भारत की शूटिंग की तस्वीरों ने फैन्स को पागल बनाए रखा। यही नहीं, इस हफ्ते करण जौहर ने भी स्टूडेंट ऑफ द ईयर का एक टीज़र निकाल ही दिया।
वहीं दूसरी तरफ गोविंदा फैन्स को भी उनके कमबैक का इंतज़ार है। लेकिन उनका पहला लुक देखकर फैन्स निराश ही हुए। बॉबी देओल भी रेस 3 की शूटिंग में रमे नज़र आए।
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की अगली फिल्म भावेश जोशी का भी ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। लेकिन सबसे ज़्यादा निराश हुई प्रभास स्टारर साहो की टीम जिसकी शूटिंग की तस्वीरें लीक हो गईं। देखिए इस हफ्ते वायरल हुई सेट से तस्वीरें, फर्स्ट लुक, पोस्टर और ट्रेलर -


Click it and Unblock the Notifications