Viral Video: भोजपुरी गाने पर बेधड़क नाची DU की छात्रा, लचकती कमर देख लोग बोले- सपना चौधरी को पीछे छोड़ दिया

Viral Dance Video

Viral Dance Video: आजकल फिल्म, टीवी, मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी तेज हो गया है। कई बड़े नामी इंफ्लुएंसर्स के साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स का भी कंटेंट तेजी से वायरल होता है। जहां पिछले दिनों लोगों पर होली खुमार छाया हुआ था। तो वहीं अब कुछ लोग डांस के लटके झटके से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। जी हां, हाल ही में एक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की का डांस देख हर कोई हैरान रह जा रहा है। चलिए देखते हैं कि आखिर इस वीडियो में क्या है खास।

भोजपुरी गाने पर किया लड़की ने ताबड़तोड़ डांस
हाल ही में सोशल मीडिया पेज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डीयू की एक छात्रा काली साड़ी पहनकर भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर गाने 'गुलाब जईसन खिलल बाडू'पर ताबड़तोड़ डांस करती नजर आती हैं। छात्रा का इतना एनर्जेटिक डांस देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा को बाकी लोग भी सपोर्ट करते दिख रहे हैं। छात्रा के डांस पर लोग जमकर तालियों को बौछार कर रहे हैं।

यूजर्स के यूं आए कमेंट
बता दें कि इस वीडियो में लोग जितनी छात्रा की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देख कमेंट में भी तारीफों की बौछार हो रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एनर्जेटिक गाना और डबल एनर्जेटिक डांस। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पडेगा डांस तो धमाकेदार है। तो वहीं एक ट्रोलर ने जमकर ट्रोल भी किया है। एक ट्रोलर ने कमेंट में लिखा- इसे डांस नहीं कहेंगे कल्चरल कार्यक्रम में कल्चरल डांस किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X