60 सेकेंड के लिए विराट और तमन्ना एक साथ

विराट कोहली इस समय युवाओं के बीच एक आइकॉन बने हुए हैं। लड़कियां तो इस स्मार्ट क्रिकेटर की दीवानी हैं। सिर्फ क्रिकेट के मैदान में ही नहीं बल्कि बाहर भी विराट के लाखों फैन्स हैं। लेकिन तमन्ना के भी देश भर में लाखों करोड़ों फैन्स हैं। इन दोनों को एक साथ देखने के लिए हर कोई बेताब है। खबर है कि एक मोबाइल कंपनी के इस विज्ञापन में दोनों करीब 60 सेकेंड के लिए एक साथ नजर आएंगे।
पइय्या फिल्म से स्टार बनीं तमन्ना अपने सॉफ्ट ड्रिंक के एड से देश भर का जाना पहचाना चेहरा बन गईं। और ये ऐड तेलुगु निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा शूट किया जाएगा। फिल्हाल तमन्ना के पिता इस ऐड के लिए तमन्ना के बिजी स्केड्यूल से डेट्स निकालने में लगे हुए हैं। और जल्द ही डेट्स कंफर्म होने के बाद तमन्ना और विराट इस ऐड के लिए शूट शुरु करेंगे।
तमन्ना इस समय रेबेल, कैमरामैन गंगा थो रामबाबू, भाले थम्मूदू और बॉलीवुड फिल्म हिम्मतवाला की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी अगली तमिल फिल्म ये इन्द्राल काधाल एनबेन है।


Click it and Unblock the Notifications











