विराट कोहली संग प्रभु देवा खेलेंगे अगली बॉक्स ऑफिस इनिंग

सलमान खान के साथ फिल्म 'वांटेड' के साथ बॉलीवुड में बतौर निर्देशक एक नयी पारी की शुरुआत करने वाले प्रभुदेवा ने अपनी दूसरी फिल्म 'राउडी राठौर' में अक्षय कुमार को कास्ट किया था और दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रहीं। दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ के क्लब में जगह बनाई और अब बॉलीवुड के सुपर सितारों के साथ काम करने के बाद प्रभु देवा क्रिकेट के सुपर सितारे विराट कोहली को अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने का प्लान बना रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार हाल ही में बैंकाक शहर में एक टेलीविज़न ऐड के दौरान प्रभुदेवा और विराट कोहली एक साथ काम कर रहे थे। यह विज्ञापन मशहूर जूतों की ब्रांड के लिए शूट किया जा रहा था। इस शूट के दौरान विराट कोहली के साथ काम करते हुए प्रभुदेवा इतने खुश हुए कि उन्होने विराट कोहली के साथ फिल्म बनाने का फैसला किया और उनके इस फैसले पर विराट कोहली ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई।
कुछ समय पहले ही निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने प्रभु देवा को बॉलीवुड के तीन सबसे ज्यादा सफल निर्देशकों में से एक कहा था। इन तीन निर्देशकों में रोहित शेट्टी और साजिद खान का नाम शामिल है। फिल्हाल प्रभुदेवा कुमार तोरानी के बेटे गिरीश की पहली फिल्म के निर्देशन में व्यस्त हैं यह फिल्म उनकी तेलुगू फिल्म नुवास्तानान्ते नेनोदन्तना का रीमेक है।
अब देखना है कि क्रिकेट के मैदान पर हिट विराट कोहली बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर अगर कदम रखते हैं तो कितने चौके-छक्के मारते हैं। प्रभु देवा की अब तक बॉलीवुड में निर्देशके के तौर पर इनिंग तो काफी बेहतरीन रही है अब विराट के साथ इनकी इनिंग कैसी रहती है ये आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications