वीर दास की भारत में गैंगरेप कविता पर भड़कीं कंगना रनौत बोलीं- ऐसा काम आतंकवाद, कार्रवाई करो

लोकप्रिय कॅामेडियन वीर दास के विवादित वीडियो पर कंगना रनौत ने अपनी आवाज उठाई है। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कड़े शब्दों में वीर दास की आलोचना करते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की है। कंगना रनौत ने भारत की छवि खराब करने के लिए वीर दास पर गंभीर आरोप लगाया है। वीर दास ने अपनी कविता टू इंडियाज के जरिए यह बोला है मैं उस भारत से आता हूं जहां हम दिन में औरतों की पूजा करते हैं और रात में गैंगरेप करते हैं।

वीर दास ने अपनी कविता में यह भी लिखा है कि मैं उस भारत से आता हूं जहां हम वेजेटेरियन होने पर गर्व महसूस करते हैं लेकिन उन्हीं किसानों को कष्ट देते हैं। इस पूरी कविता में रात में गैंगरेप वाली लाइन को लेकर विवाद गहरा गया है।

Vir Das, Kangana Ranaut

विवाद बढ़ने के बाद वीर दास ने सोशल मीडिया पर आकर भी माफी मांग ली है। इसके बाद भी लगातार वीर दास को सोशल मीडिया पर नफरत का सामना करना पड़ रहा है। कंगना रनौत ने वीर दास का वीडियो वायरल होने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा है।

भारतीय पुरुषों को गैंग रेपिस्ट बताते हैं - कंगना रनौत

भारतीय पुरुषों को गैंग रेपिस्ट बताते हैं - कंगना रनौत

वीडियो की आलोचना करते हुए कंगना रनौत ने लिखा है कि जब आप सभी भारतीय पुरुषों को गैंग रेपिस्ट बताते हैं तो पूरी दुनिया में भारतीय लोगों के खिलाफ रंगभेद को बढ़ावा देते हैं। बंगाल अकाल के बाद चर्चिल ने कहा था कि यह भारतीय नस्ल खरगोशों की तरह बच्चे पैदा करते हैं। यह इसी लायक मरेंगे। उसने भूख से मरते हुए लाखों लोगों की मौत के लिए भारतीयों की प्रजनन क्षमता को दोषी ठहराया था।

सॅाफ्ट आतंकवाद से कम नहीं-कंगना रनौत

सॅाफ्ट आतंकवाद से कम नहीं-कंगना रनौत

कंगना रनौत ने यह भी लिखा है किकिसी समुदाय पर इस तरह टारगेट किया जाना सॅाफ्ट आतंकवाद से कम नहीं है। ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। आपको बता दें कि कंगना रनौत ने हाल ही में भारत को भीख में आजादी पर बयान दिया था। जिसके बाद उन पर भी सोशल मीडिया पर लगातार हमला हो रहा है और कंगना रनौत को दिए गए पद्मश्री सम्मान को लौटाने की भी मांग की जा रही है।

सार्वजनिक तौर पर वीर दास ने मांगी माफी

सार्वजनिक तौर पर वीर दास ने मांगी माफी

रहा सवाल वीर दास को तो वह इस पूरे मामले में भारत की जनता से माफी मांग चुके हैं। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। वीर दास ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हुए लिखा है कि मेरा इरादा देश का अपमान करना नहीं था। सभी लोग भारत को एक उम्मीद के साथ देखते हैं, नफरत के साथ नहीं। भारत के लिए तालियां बजाते हैं।

मुंबई पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

मुंबई पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

वीर दास ने लिखा कि भारत को इज्जत देते हैं। मुझे अपने देश पर गर्व है। मैं इस गर्व के साथ जीता हूं। हालांकि वीर दास के अमेरिकन लाइव शो का वीडियो वायरल होने के बाद बाॅम्बे हाईकोर्ट के वकील आशुतोष जे दुबे ने शिकायत दर्ज कराई है। कॉमेडियन वीर दास के खिलाफ मुंबई पुलिस में अमेरिका में भारत की छवि खराब करने के लिए शिकायत दर्ज कराई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X