Vir Das को सुरक्षा अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर रोका, एमी अवॉर्ड को लेकर हुआ शक तो ऐसे की पूछताछ!

Vir Das Stopped At Airport- वीर दास हाल ही में तब चर्चा में आए थे जब उनको एमी अवॉर्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया था। लेकिन अब जिस बात को लेकर चर्चा हो रही है वो काफी चौकाने वाली है। पता चला है कि एमी ट्रॉफी लेकर लौट रहे कॉमेडियन को बैंगलोर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है।
जी हां, इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस चौंक गए हैं और जानना चाहते हैं कि ऐसा क्यों किया गया है। वीर दास जब एयरपोर्ट पहुंचे के उनको रोक लिया गया और कहा कि आपके बैग में एक मूर्ति है। इस पर वीर दास ने कहा कि सर वो अवॉर्ड है जो कि मजाक करने पर मिलता है।
वीर दास ने आगे लिखा है, 'अधिकारी: इसमें क्या शार्ट प्वॉइंट है? मैं: सर शार्प नहीं है। उसका पंख है। अधिकारी: अच्छा अच्छा, दिखाइए। मैंने बैग खोला। वह देखता है। इसे ऊपर उठाता है। अधिकारी: अच्छा है। बधाई हो। क्या करते हो? मैं: कॉमेडियन सर। जोक सुनाता हूं।
वह: जोक के लिए पुरस्कार मिलते हैं? मैं: मुझको भी अजीब लगा सर। हम दोनों हंसे। मैंने इसे वापस बैग में रख दिया। मैं अपनी फ्लाइट लेने जा रहा हूं।' वीर दास ने खुद ट्वीट करते हुए ये बात बताई है। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''क्या यह अजीब नहीं है कि खुशी और मुस्कान फैलाने के लिए पुरस्कार मिलना आश्चर्यजनक लगता है...।'' एक ने लिखा, ''हमें अपनी ख़ुशी का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद। ये छोटे अपडेट बहुत अच्छे हैं!'' एक ने लिखा, ''ये बिल्कुल भी फनी नहीं था।''
एक का कहना था, ''आप हर जगह मुस्कान लाते हैं, यहां तक कि सुरक्षा जांच में भी। बधाई हो वीर।'' लोग इस तरह से वीर दास की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कॉमेडियन ने किसी भी यूजर को जवाब नहीं दिया है। उनकी ट्वीट जरूर तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











