आमिर के बाद अब ये भी हुए न्यूड..पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं!
फिल्म 'पीके' का प्रचार उसी वक्त शुरू हो गया था, जब फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। इस पोस्टर में आमिर खान न्यूड होकर रेलवे ट्रैक पर खड़े हैं, और उनके हाथ में सिर्फ एक ट्रांजिस्टर है। आमिर खान के न्यूड नज़र आने के बाद फिल्म को लेकर काफी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं आने लगी थी।

लेकिन अब खबरों की मानें तो एक्टर वीर दास भी आमिर खान का यह पैंतरा अपनाने वाले हैं। वीर दास अपनी आने वाली फिल्म 'मस्तीजादे' के एक सीन में समुद्र के किनारे में वर्ली में लगभग बिना कपड़ों के भागते नज़र आएंगे। ये सीन शाम के समय का होगा जिस वक्त ये इलाका लोगों से खचाखच भरा होता है। आपको बता दें, वीर इस सीन को शूट कर चुके हैं और इसे बेहतरीन तरीके से शूट करने के लिए उन्हें प्रोडक्शन टीम की तरफ से काफी वाहवाही भी मिली है।
अब यह देखना है कि इस शुरूआत के लिए वीर को दर्शकों से क्या प्रतिक्रिया मिलती है। 'मस्तीजादे' के को-स्टार्स रितेश देशमुख, सनी लियोन और तुषार कपूर ने तो वीरदास की काफी तारीफ की है।
वहीं, वीर दास ने कहा कि उन्हें इस सीन को करने में कोई हिचकिचाहट या घबराहट नहीं हुई। उन्हेंने बताया कि ये सीन शाम को करीब 5 बजे शूट किया गया था और लोग उस रास्ते से अपने-अपने घरों को लौट रहे थे। बहरहाल, अब तो देखकर ही पता चलेगा कि वीरदास ने कितना बेहतरीन काम किया है। लेकिन यह देखकर इतना जरूर साफ हो गया है कि अब फिल्मों की एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि हीरो भी न्यूड होना शुरू कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications