वीर की कुत्ता पार्टी

लेकिन खास बात यह थी कि इस पार्टी में सिर्फ कलाकारों को ही नहीं बल्कि उनके कुत्तों को भी निमंत्रण दिया गया था। इस अवसर पर उनके दोस्त अपने अपने कुत्तों के साथ आये भी। जिसमें इमरान खान, अवंतिका, कुणाल कपूर का नाम खास तौर पर लिया जा सकता है , ये सभी अपने अपने कुत्तों के साथ वीर के घर पर पहुंचे थे।
गौरतलब है कि पार्टी के दौरान ही वीर ने यह भी घोषणा की कि वे एक नयी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वीर को अपनी पिछली फिल्म मुंबई सालसा व बदमाश कंपनी से सराहना मिली है और अब देली बेली से लोगों के सामने आने वाले है। उन्होंने अब तक कई शोज किये हैं और स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में उन्होंने खास पहचान स्थापित की है।


Click it and Unblock the Notifications











