BIG NEWS...SUPER HIT एक्शन फिल्म का बनेगा पार्ट 3..दिल थाम लीजिए..
कमांडो 2 की सफलता के बाद निर्माता विपुल शाह कमांडो 3 की प्लानिंग कर रहे हैं। वो भी किसी बिग स्टार के साथ नहीं।
बॅालीवुड के लिहाज से यह कोई विशेष बात नहीं है। जब किसी हिट फिल्म की फ्रेंचाइजी से लगातार मुनाफा कमाया जाए। इस साल जॅााली एलएलबी 2 और बद्रीनाथ की दुल्हनिया के अलावा कमांडो 2 भी रिलीज हुई।
एक तरफ जहां जॅाली एलएलबी 3 और बद्रीनाथ की दुल्हनिया 3 की बनने की खबर सामने आयी। वहीं अब कमांडो 3 के भी बनने की प्लानिंग की जा रही है। इस फिल्म ने बॅाक्स आॅफिस पर अब तक 38 करोड़ की कमाई की है।
दर्शकों का इस फिल्म के तरफ बढ़ते हुए झुकाव को देखते हुए विपुल शाह इस फिल्म के फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वह इस कमांडो 3 के लिए एक बेहतरीन कहानी का इंतजार कर रहे हैं।

विपुल ने इस पर रोशनी डालते हुए कहा कि मैं इस फिल्म की बॅाक्स आॅफिस की सफलता से खुश हूं। मुझे इस फिल्म से फायदा हुआ है। मैंने इस फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए दोबारा नए चेहरे को ही कास्ट करने का मन बनाया है। मेरे लिए कमांडो 2 हिट है।
बहरहाल,इसमें कोई दोराय नहीं है कि एक हिट फिल्म की फ्रेंचाइजी बनाना निर्माता के लिए फायदे का सौदा होता है। फिर भले ही वह फिल्म बॅााक्स आॅफिस करोड़ों की कमाई ना कर पाए।
जॅाली एलएलबी 2,बद्रीनाथ की दुल्हनिया और कमांडो 2 के अलावा ऐसी कई फिल्में हैं जो कि आनेवाले साल में एक धमाकेदार फ्रेंचाइजी के साथ एंट्री कर रही है। जिनका हिट होना तय माना जा रहा है। यहां देखें पूरी लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications











