'लंदन ड्रीम्स' के प्रचार पर रोक
बॉलीवुड निर्देशक विपुल शाह ने फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' के 16 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन तक फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' के लिए अभिनेता सलमान खान के प्रचार कार्यक्रमों को रोक दिया है।
शाह ने कहा, "मैं नहीं चाहता कि दर्शक भ्रमित हों या सलमान की अलग-अलग फिल्मों के एक साथ प्रचार में उनकी विभिन्न छवियों के एक-दूसरे में मिलने से नाराज हों।"
इन दिनों सलमान की कई फिल्में कतार में हैं। फिल्म 'वांटेड' के बाद 16 अक्टूबर को सलमान के घरेलू निर्माण में बनी फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' प्रदर्शित होने जा रही है। 30 अक्टूबर को विपुल शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' प्रदर्शित होगी।
उन्होंने कहा, "फिल्म 'वांटेड' और 'मैं और मिसेज खन्ना' मेरी फिल्म से और एक-दूसरे से काफी अलग हैं। तो भी इसमें उन्हीं सलमान ने अभिनय किया है। इसलिए मैं सलमान द्वारा दी गई प्रचार की तारीखों और अपने प्रयासों को ऐसे ही व्यर्थ नहीं गवांना चाहता हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं इंतजार कर रहा हूं और फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' के प्रचार के तरीकों को देख रहा हूं। सलमान को 'वांटेड' और 'मैं और मिसेज खन्ना' में जिस तरह प्रस्तुत किया गया है, मैं उससे अलग ढं़ग से उन्हें प्रस्तुत करना चाहता हूं। यह मेरे लिए एक चुनौती है।"


Click it and Unblock the Notifications











