''मैंने अक्षय कुमार को REPLACE कर दिया.. यह बेतुकी बात है....''
यह कहना है निर्माता- निर्देशक विपुल शाह का। विपुल शाह, जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ आंखें, वक्त और नमस्ते लंदन जैसी फिल्में दी हैं.. एक बार फिर निर्देशन के क्षेत्र में लौटने को तैयार हैं। विपुल शाह की अंतिम फिल्म 2010 में आई थी- एक्शन रिप्ले। इस फिल्म में अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय मेनलीड थी। लेकिन फिल्म सुपर फ्लॉप रही थी।
सलमान की 'ब्लॉकबस्टर' फिल्म.. 1 नहीं, 2 नहीं.. 5 एक्ट्रेस फिल्म से OUT
बहरहाल, अब जबकि 7 सालों के बाद निर्देशक वापसी कर रहे हैं.. तो उम्मीद थी कि अक्षय कुमार उनकी फिल्म का हिस्सा होंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। वहीं, अफवाहों की मानें तो फिल्म नमस्ते लंदन की सीक्वल फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के लिए भी अक्षय की जगह अर्जुन कपूर ने ली है।

इन सबके बाद गॉसिप यही थी कि अक्षय कुमार और विपुल शाह के बीच अब कुछ भी सही नहीं चल रहा। लेकिन निर्देशक ने जल्द ही इन बातों को पूरी तरह से खारिज़ कर दिया है।
उन्होंने कहा, यह मानना कि मैंने अक्षय को अपनी फिल्म में रिप्लेस कर दिया है.. हास्यास्पद है। यदि मैं किसी एक फिल्म में अक्षय को नहीं ले रहा.. तो इसका मतलब नहीं कि हमारी लड़ाई है। हम 16 सालों से दोस्त हैं.. और रहेंगे। मैं पक्के तौर पर तो नहीं कह सकता.. लेकिन हां, मैं जल्द ही अक्षय के साथ एक फिल्म लेकर आ रहा हूं।
बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications