..................... Vipul shah and Akshay kumar can come together for next project? - Hindi Filmibeat

आंखे, वक्त और नमस्ते लंदन के निर्माता विपुल शाह के साथ अक्षय कुमार की वापसी- बड़ा धमाका!

सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग कर रहें हैं और इसका निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। इस समय एक के बाद एक धमाकेदार फिल्म कर रहे अक्षय कुमार के हांथों एक और फिल्म लगी है जिसका खुलासा खुद फिल्ममेकर ने किया है। हम बात कर रहें हैं निर्माता विपुल शाह की और और उन्होने कहा कि वो अक्षय के साथ फिल्म करने वाले हैं।

उनका कहना है कि काफी समय पहले उन्होने अक्षय कुमार को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी जो कि उनको काफी ज्यादा पसंद आई थी। अब विपुल शाह का कहना है कि वो इस बारे में अक्षय कुमार से सूर्यवंशी की शूटिंग के बाद बात करेंगें।

akshay kumar, अक्षय कुमार

अमर उजाला की एक खबर के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरु हो सकती है। गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं होगा जब अक्षय कुमार और विपुल शाह साथ में दिखाई देंगें बल्कि इसके पहले भी दोनो ने 'आंखें', 'वक्त' और 'नमस्ते लंदन' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

हालांकि इस बात को लेकर अक्षय कुमार की तरफ से किसी भी करह की प्रतिक्रिया नहीं मिली है। अब आगे क्या होता है ये तो वक्त ही बताएगा। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी अगले साल मार्च में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X