मुझे फिल्म का हीरो अक्षय कुमार ही चाहिए था लेकिन वो 2019 तक BOOKED हैं - नमस्ते इंगलैंड डायरेक्टर

अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म नमस्ते लंदन अब सीरीज़ बन चुकी है। फिल्म का दूसरा पार्ट नमस्ते इंगलैंड के नाम से रिलीज़ होने जा रहा है और फिल्म में अर्जुन कपूर - परिणीति चोपड़ा लीड पेयर हैं। फिल्म का जमकर प्रमोशन हो रहा है और एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर विपुल शाह ने फिल्म के बारे में खुलकर बात की।

विपुल ने बताया कि मेरी नज़र में फिल्म के हीरो अक्षय कुमार ही थे। मैंने उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच भी किया, उन्हें कहानी पसंद भी आई लेकिन उनके पास डेट्स ही नहीं थी। वो पूरा बुकिंग कर चुके हैं। और मैं तब तक फिल्म लटका नहीं सकता था। अक्षय ने मुझे रिक्वेस्ट की कि मैं किसी और को फिल्म में ले लूं।

vipul-shah-admits-akshay-kumar-being-the-first-choice-for-namaste-england

अक्षय ने मुझे वादा भी किया है कि आगे किसी और फिल्म में साथ काम कर लेंगे। गौरतलब है कि जब इस प्रोेजेक्ट की चर्चा शुरू हुई तो इसका नाम नमस्ते कनाडा बताया गया था। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और आएशा शर्मा की कास्टिंग भी लगभग फाइनल हो चुकी थी। लेकिन अक्षय की डेट्स खाली नहीं हो पाईं।

विपुल ने आगे बताया कि मैं अर्जुन के पास जब प्रोजेक्ट लेकर गया तो मैंने उसे साफ बताया कि फिल्म पहले अक्षय कुमार करने वाले थे लेकिन उनके पास टाइम नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X