जॉन अब्राहम और विद्युत जामवाल की 'फोर्स' ने रिलीज के 9 साल किये पूरे, दमदार एक्शन!

By Filmibeat Desk

निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की जॉन अब्राहम, जेनेलिया डिसूजा और विद्युत जामवाल अभिनीत और दिवंगत निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फ़िल्म 'फ़ोर्स' ने इस साल 30 सितंबर के दिन अपनी रिलीज़ के शानदार 9 साल पूरे कर लिए है। पहली बार, दर्शकों को, विशेष रूप से जॉन अब्राहम के प्रशंसकों को एक अलग स्तर का एक्शन देखने मिला था।

जहां वह विपुल शाह द्वारा लॉन्च किए गए विद्युत् जामवाल के साथ दो-दो हाथ करते हुए नज़र आये थे।इतना ही नहीं, जॉन द्वारा बाइक उठाने के यादगार दृश्य सहित एक्शन से भरपूर ब्लॉकबस्टर ने सभी पहलुओं में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। साथ ही, फिल्म की दमदार कहानी, शानदार निर्देशन, शानदार परफॉर्मेंस और निश्चित रूप से होश उड़ा देने वाले एक्शन ने सभी का दिल जीत लिया था।

John Abraham

सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि विपुल शाह और जॉन अब्राहम के हिट सहयोग ने बॉक्स ऑफिस पर एक ठोस प्रभाव पैदा किया। इसके बाद 2016 में हिट फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त 'फोर्स 2' को रिलीज किया गया। फिल्म के 9 साल पूरे होने के बारे में बात करते हुए विपुल शाह कहते हैं, ''फोर्स ने उस तरह का एक्शन प्रस्तुत किया जो हम बड़े पर्दे पर देखते थे।

जॉन, विद्युत, जेनेलिया और दिवंगत निर्देशक निशिकांत सहित हम सभी ने फिल्म पर काम करने के दौरान एक अद्भुत समय बिताया था और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि फिल्म की रिलीज के 9 साल हो चुके हैं। "

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X