विपुल अमृतलाल शाह के दो बड़े प्रोजेक्ट 'सनक' और 'ह्यूमन', ऐसे चल रहा है काम

By Filmibeat Desk

हाल ही में दो महत्वाकांक्षी और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स- मेडिकल थ्रिलर 'ह्यूमन' (वेब शो) और 'सनक' (मूवी) की घोषणा करने के बाद, निर्देशक-निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने अब अपने इन प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया है। जबकि 'ह्यूमन' मानव ड्रग परीक्षण और चिकित्सा घोटाले की दुनिया के बारे में एक भावनात्मक नाटक है, वही 'सनक' एक इंटेंस, भावनात्मक, एक्शन फिल्म है।

फिल्म निर्माता दिन-रात काम कर रहे है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दोनों परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाए। "इन दो पूरी तरह से विपरीत परियोजनाओं को संभालना काफी चुनौतीपूर्ण काम है। मैं दोनों प्रोजेक्ट्स को प्रोड्यूस कर रहा हूं और मैं 'ह्यूमन' को मोजेज़ सिंह के साथ डायरेक्ट कर रहा हूं",विपुल शाह ने साझा किया।

vipul amrutlal shah

शूट शेड्यूल के बारे में बात करते हुए, विपुल सूचित करते हैं, "दिन के समय के दौरान, हम ह्यूमन की शूटिंग कर रहे हैं और रात में, हम सनक की शूटिंग कर रहे हैं।" मेरा दिन लगभग सुबह 5 बजे शुरू होता है और यह रात के 1 या 2 बजे खत्म होता है। सुबह से शाम तक ह्यूमन का निर्देशन करने के बाद, मैं सनक के सेट पर रिपोर्ट करता हूं जो शाम से शुरू हो कर अगली सुबह तक चलता है। हालांकि यह चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यह काफी दिलचस्प और मजेदार है।"

कोविड की वजह से नौ महीने तक घर पर रहने के बाद, फिल्म निर्माता अब एक साथ इन दो परियोजनाओं पर काम करने का आनंद ले रहे हैं। "दोनों प्रोजेक्ट्स की शूटिंग एक साथ नहीं करनी थी, लेकिन यह मेरे नियंत्रण से परे है, समयसीमा ने इसे निर्धारित किया लेकिन मैं अब इस प्रक्रिया का आनंद ले रहा हूं। एक रचनात्मक व्यक्ति के रूप में, मुझे चुनौती को हँसते-खेलते पूरा करने की आदत है। यही चुनौती है जिसे हम सभी ने स्वीकार किया है और हम इसके साथ आगे बढ़ रहे हैं।",विपुल कहते है।

'ह्यूमन' में बहुमुखी शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी मुख्य किरदार में है और जिसकी शूटिंग इस साल जनवरी से शुरू हो गई है। यह वेब श्रृंखला विपुल शाह और मोजेज सिंह द्वारा सह-निर्देशित होगी। 'सनक' में विद्युत के साथ चंदन रॉय सान्याल, नेहा धूपिया और रुक्मिणी मैत्रा (जो अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं) नज़र आएंगी। सनशाइन पिक्चर्स के साथ ज़ी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, 'सनक' विपुल अमृतलाल शाह प्रोडक्शन की फ़िल्म है, जिसका निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है।

Read more about: न्यूज news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X