आलोक नाथ की पत्नी को पता थी विंटा नंदा की रेप की बात, बताने पर दिया था ऐसा रिएक्शन
इस समय संस्कारी बापू के नाम से मशहूर आलोक नाथ काफी ज्यादा मुश्किलों में फंस हुए है। बता दें कि उनके ऊपर लेखिका विंटा नंदा ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है। विंटा नंदा ने एक के बाद एक इस मामले में कई खुलासे किए है और उन्होने कहा कि कुछ ऐसा भी हुआ था जो कि काफी ज्यादा शॉक करने वाला था। बता दें कि उन्होने कहा कि इस बारे में 20 साल पहले आलोक नाथ की पत्नी जो कि उनकी दोस्त थीं उनसे सारी बातें बताई थी कि उनके साथ क्या हुआ है।
इस बात को सुनकर वो काफी ज्यादा चौंक गई थीं लेकिन उसके बाद जो उनका रिएक्शन था उसने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया। दरअसल उनका कहना था कि हां मैं सब जानती हूं लेकिन मैं कुछ कर नहीं सकती हूं।

इसके बाद से मैं काफी ज्यादा टूट गई थी और अपने आपको ही इसके लिए दोषी मान रहीं थीं। उन्होने कहा कि मुझे तुरंत इस पर आवाज उठानी चाहिए थी लेकिन मैने अपने करियर के डर से ऐसा नहीं किया था।
इसके अलावा इस मामले में निर्देशक महेश भट्ट का बयान आया है और उन्होने कहा कि था कि वो विंटा नंदा को जानते है और जो उनके बारे में खबरें आ रहीं है वो काफी ज्यादा विनाशकारी है और उनको इस बात का दुख है। बता दें कि हर तरह से इस मामले में आलोक नाथ घिरते हुए नजर आ रहें है।


Click it and Unblock the Notifications