बाजार में सैफ के साथ करेंगे डेब्यू..कुछ इस अंदाज में आए नजर
दिवगंत अभिनेता विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा जिम जाते हुए स्पॉट किए गए।वो इस अंदाज में भी काफी गुडलुकिंग लग रहे थे। आपको बता दें कि रोहन मेहरा बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू करने जा रहे हैं।
जी हां रोहन मेहरा निखिल आडवाणी की फिल्म बाजार से बॉलीवुड में कदम रखेंगे। उनके साथ फिल्म में सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं।फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले रोहन मेहरा पर फिल्म निर्देशक निखिल आडवाणी करीब 18 महीने से काम कर रहे थे।

उन्हें मिक्स मार्शल आर्ट्स, फाइट और डांस की ट्रेंनिंग दी जा रही थी। इस मूवी के लिए डायरेक्टर निखिल किसी नए चेहरे को शामिल करने का सोच रहे थे| बाद में कुछ ही मिनट में रोहन मेहरा को चुन लिया गया।रोहन मेहरा काफी गुडलुकिंग हैं और उम्मीद है कि पहली फिल्म से वो छा जाएंगे।
रोहन मेहरा ने एक इटंरव्यू में कहा था कि ''मैं जिन भी लोगों से अब तक मिला हूं और अगर वह मेरे पिता को जानते है तो मुझे एक नए तरह से उन्हें और अपने आप को जानने का मौका मिल रहा है। यह मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी का भी काम है।''


Click it and Unblock the Notifications











