फिर से 'साक्षी' बना 'विनोद' का पर्याय
आप सोच रहे होंगे कि हम क्या बात कर रहे हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि हम क्या कहना चाहते हैं। बीते जमाने के सुपर स्टार विनोद खन्ना का सबसे छोटा बेटा साक्षी खन्ना भी बतौर हीरो अब पर्दे पर चमकने वाला है। खबर है कि बतौर हीरो साक्षी खन्ना मिलन लुथारिया की फिल्म में नजर आने वाले हैं। मिलन की फिल्म अगस्त के अंतिम समय तक शुरू हो जायेगी।
मालूम हो साक्षी मिलन के साथ वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई-2 बतौर असिस्टेंट काम कर चुके हैं। मालूम हो कि साक्षी को लोग अभी तक एक नशेड़ी के रूप में ही जानते हैं क्योंकि साल 2011 में मुंबई के कर्जत इलाके में पुलिस ने एक रेव पार्टी पर छापा मारा था जिसमें 300 से ज्यादा लड़के-लड़कियां पकड़े गये थे, जिनमें साक्षी खन्ना भी थे। पुलिस के मुताबिक साक्षी खन्ना को रेव पार्टी में खुले आम शराब पीते पकड़ा गया था।
आपको बता दें कि साक्षी खन्ना एक्टर विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी कविता खन्ना के पुत्र हैं। उनकी उम्र 22 साल है। वो लंदन से पढ़ाई कर चुके हैं। इन्होंने रामायण धारावाहिक में भरत के बचपन का भी रोल किया था। विनोद खन्ना की पहली शादी से दोनों बेटे राहुल और अक्षय आज फिल्मी दुनिया का एक जाना पहचाना नाम है। अक्षय खन्ना तो लड़कियों की धड़कन रह ही चुके हैं वहीं राहुल खन्ना ने फिल्मों में देर से लेकिन सफल और क्लासिक शुरूआत की थी। देखते हैं कि साक्षी का बॉक्सऑफिस पर क्या हाल होता है?
वैसे आजकल साक्षी नाम काफी चर्चा में है जो कि लोगों के लिए विनोद का काम कर रहा है कैसे नीचे की स्लाइड देखिये खुद ब खुद समझ में आ जायेगा...


Click it and Unblock the Notifications