..................... Vinod Khanna's picture from the hospital goes viral - Hindi Filmibeat

Leaked PIC: कभी थे सुपरस्टार.. आज ऐसे दिखते हैं विनोद खन्ना.. हैरान रह जाएंगे!

बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती थे, जहां से उनकी एक तस्वीर बाहर आई है। अब इनकी सेहत में सुधार है।

By Neeti

एक्टर और सांसद विनोद खन्ना इन दिनों मुंबई के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उनके परिवार की तरफ से एक तस्वीर जारी की गई है जिसे देखकर सब हैरान हैं। बीमारी वाली हालत में वो पहचान में नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब उनकी सेहत में सुधार है।

'हाथ जोड़कर कहता हूं.. सुनील ग्रोवर.. आप कपिल शो में वापस आ जाएं..'

तस्वीर में विनोद खन्ना के साथ उनकी पत्नी और बेटे नजर आ रहे हैं। बता दें, विनोद खन्ना को लंबे वक्त से कैंसर है। हालांकि उनको डी हाईड्रेशन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी यह तस्वीर कहीं ना कहीं पुराने फिल्म प्रेमियों को दुखी कर देगी।

Vinod Khanna

विनोद खन्ना ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं.. जैसे कि मेरे अपने, अमर अकबर एंथनी, मेरे अपने, रेशमा और शेरा, मुक्कदर का सिकंदर..

अपने ज़माने में विनोद खन्ना लाखों दिलों की धड़कन हुआ करते थे। खासकर पुलिस के किरदारों ने विनोद खन्ना को काफी पॉपुलर कर दिया था। लिहाजा, 70 वर्षीय एक्टर को इस हाल में देखना इमोशनल कर जाता है। ये देखकर हम यही कह सकते हैं.. Get Well Soon..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X