SAD - बेटी की वजह से विनोद खन्ना ने छिपाई थी कैंसर होने की बात

विनोद खन्ना का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें खुद पता था कि वो कैंसर से पीड़ित हैं लेकिन फिर भी ये सच छिपाया।

By Shweta

विनोद खन्ना की कल 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर हो गई। अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर और हर स्टार ने शोक जताया।विनोद खन्ना एक अभिनेता के साथ साथ राजनेता भी थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि विनोद खन्ना पिछले सालों से कैंसर से पीड़ित थे।

[ ऋषि कपूर ने बॉलीवुड स्टार्स को लताड़ा..कहा 'सीनियर्स की इज्जत करना सीखो' ]

जी हां उन्हें पहली बार 6 साल पहले इसका पता चला था कि वो कैंसर से पीड़ित हैं। एक पॉपुलर लीडिंग डेली के मुताबिक कैंसर के बारे में पता होते हुए भी विनोद खन्ना ने इस बात का पता किसी को चलने नहीं दिया और इसका कारण थीं उनकी बेटी ।

vinod-khanna-knew-he-had-cancer-but-kept-it-secret-because-of-daughter

जी हां विनोद खन्ना की बेटी की उस समय काफी महत्वपूर्ण परीक्षाएं चल रही थीं इसलिए उन्होंने ये बात किसी के साथ नहीं शेयर करना ही उचित समझा। वो बीमारी के इलाज के लिए 6 साल से जर्मनी जा रहे थे। उनकी सर्जरी भी की गई थी। पिछले कुछ दिनों से लगातार अस्पताल में थे।

विनोद खन्ना सांसद भी थे और साथ ही इस साल जब अपने संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर पहुंचे तो भी उनसे पूछा गया कि वो क्यों अपने संसदीय क्षेत्र नहीं आते हैं। तब भी उन्होंने कहा था कि वो कैंसर से पीड़ित हैं इसलिए नहीं आ पाए। विनोद खन्ना का पूरा परिवार अभी सदमे में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X