..................... Vinod Kambli diagnosed with clots in brain Vinod Kambli health update admitted to hospital - Hindi Filmibeat

विनोद कांबली को हुई है ये गंभीर बीमारी, इसी कारण सचिन तेंदुलकर के साथ किया था ऐसा बर्ताव!

Vinod Kambli

Vinod Kambli Health Update: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत काफी समय से फैंस के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अब विनोद कांबली की तबीयत को लेकर बड़ा अप्डेट आया है। दरअसल, अब डॉक्टर्स ने खुलासा किया है कि आखिर वो किस बीमारी से पीड़ित हैं। अभी तक ये क्लियर नहीं था कि उन्हे क्या बीमारी है।

विनोद कांबली की हालत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल से सामने आई तस्वीर से उनके फैंस का दिल टूट गया था। कांबली को मुंबई के पास ठाणे के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच के बाद बताया है कि उनके दिमाग में क्लॉट (खून का थक्का) बन गया है।

डॉक्टर त्रिवेदी ने कहा कि मेडिकल टीम लगातार विनोद कांबली की निगरानी कर रही है और मंगलवार को उनके कुछ अतिरिक्त जांच किए जाएंगे।

इससे कुछ ही दिनों में कांबली का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। सचिन के साथ भी जब कांबली को देखा गया, तो वह अस्वस्थ लग रहे थे। वीडियो में पहले तो कांबली सचिन को पहचान नहीं पा रहे थे और फिर उनका हाछ नहीं छोड़ रहे थे। ऐसा होता देख एक तीसरे शख्स ने बीच में आकर सचिन का हाथ छुड़ाया और उन्हें अपनी सीट की ओर जाने का इशारा किया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X