Vinod Kambli Admitted: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में किया गया भर्ती

Vinod Kambli Admitted: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की तबियत पहले भी ठीक नहीं थी, लेकिन अब एक बार फिर उनकी तबियत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि विनोद कांबली की हालत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
ठाणे के अस्पताल में किया गया भर्ती
विनोद कांबली को ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी देखरेख के लिए डॉक्टर्स की टीम लगी हुई है। सोर्स के मुताबिक उनकी स्थिति को स्थिर बताया जा रहा है, लेकिन उनकी हालत में अधिक सुधार नहीं है। बता दें कि विनोद कांबली एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बताया जाता है कि उन्हें एक लत है जिसे वह छुड़वाने के लिए रिहैब सेंटर भी जा चुके हैं।
साथ में खेलते थे सचिन और विनोद कांबली
आपको बता दें कि पिछले दिनों विनोद कांबली सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आए थे जिसके बाद वह अधिक चर्चाओं में आ गए थे। दरअसल विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर साथ में शिवाजी पार्क में क्रिकेट खेलते थे। हाल ही में मुंबई के शिवाजी पार्क में आचरेकर के स्मारक का अनावरण हुआ था और इसी प्रोग्राम में विनोद कांबली और सचिन साथ में नजर आए थे। हालांकि तब भी विनोद कांबली की हालत बहुत अच्छी नहीं थी।
बता दें कि कांबली ने अपने करियर के दौरान 104 वनडे खेले हैं। कांबली ने फॉर्मेंट में 2 शतक और 14 आर्धशतक लगाए। कांबली 17 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं। विनोद कांबली ने 10वीं तक पढ़ाई की है और उनकी दो बार शादियां हो चुकी हैं। पहली शादी उन्होंने 1998 में नोएला लुईस से की थी। नोएला ब्लू डायमंड होटल की रिसेप्शनिस्ट थीं, लेकिन दोनों का ये रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कांबली ने मॉडल एंड्रिया हेविस से शादी रचाई थी।


Click it and Unblock the Notifications











