मैं अक्षय कुमार का दिमाग ठीक कर दूंगा...लड़कियों से बात करने की तमीज़ आ जाएगी!

Recommended Video

Akshay Kumar - Mallika Dua Controversy: Vinod Dua WARNS Akki | FilmiBeat

जब इंसान सुपरस्टार बन जाता है तो उसे हर वक्त ये ध्यान देना चाहिए कि वो कब, कहां और क्या बोल रहा है। अब ऐसा ही कुछ अक्षय कुमार के साथ हो गया क्योंकि उन्हें अपनी ज़ुबान पर लगाम नहीं था।

अक्षय कुमार, स्टार प्लस पर एक लाफ्टर चैलेंज नाम का शो जज करते हैं। इस शो में उनके साथ को जज हैं मल्लिका दुआ जो कि कॉमेडियन हैं और मशहूर जर्नलिस्ट विनोद दुआ की बेटी हैं।

vinod-dua-lashes-at-akshay-kumar-mistreating-his-daughter-mallika-dua

अब हुआ यूं कि शो के दौरान, एक कंटेस्टेन्ट को सेलेक्ट करने पर घंटी बजाई जाती है। मल्लिका जब घंटी बजाने पहुंची तो अक्षय कुमार ने मल्लिका को पकड़कर खींचते हुए कहा कि आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं।

अब थोड़े ही दिन पहले, बोल ना आंटी आऊं क्या, घंटी मैंं बजाऊं क्या जैसे गानों पर काफी बहस हो चुकी है। ऐसे में अक्षय कुमार का इस तरह के शब्द इस्तेमाल करना किसी को अच्छा नहीं लगा।

बाद में मल्लिका ने ये क्लिप अपने सोशल नेटवर्क पर डाल कर पूछा कि क्या आप लोगों को ये मज़ेदार लगा? इसके बाद, मल्लिका के पापा विनोद दुआ ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मेरी बेटी के साथ ऐसा बर्ताव करने के लिए मैं अक्षय को नहीं छोड़ूंगा।

वैसे अक्षय का बड़बोलनापन कोई नई बात नहीं है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X