Imtiaz Ali के कास्टिंग काउच बयान पर भड़की फ़िल्म मेकर, बोलीं- तजुर्बा ना हो तो बोलना नहीं चाहिए

Vinita Nanda Slams Imtiaz Ali

Vinita Nanda Slams Imtiaz Ali: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली ने हाल ही में फिल्म जगत में कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की थी। IFFI गोवा के दौरान उन्होंने बयान दिया था कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में महिलाएं सुरक्षित है और उनके अब इस दावे पर फिल्म मेकर विनीता नंदा भड़क चुकी है। इसके चलते उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया है।

विनीता नंदा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि "बॉलीवुड इंडस्ट्री में महिलाओं को किन-किन चीजों का सामना करना पड़ता है, इस पर इम्तियाज अली को बयान देना बंद कर देना चाहिए। करीना कपूर सुरक्षित है क्योंकि उनको स्पेशल राइट्स दिए हुए हैं और उनको पता भी होना चाहिए की कास्टिंग काउच मौजूद है।"

फिल्म मेकर विनीता ने आगे इस पर बात करते हुए लिखा कि "IFFI गोवा के दौरान उन्हें महिलाओं की तरफ से बोलने के लिए किस लिए चुना गया? क्या इसके चलते सच्चाई पर पर्दा डाला जा रहा है? अगर उनके जैसे लोगों में इस तरीके के विषयों पर बोलने से परहेज करने का शिष्टाचार होता है, जिसको लेकर उनको कोई एक्सपीरियंस नहीं है तो कोई भी उन पर भरोसा कर लेगा कि बदलाव हो रहा है।"

विनीता ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि "इम्तियाज अली ने इतने बड़े इवेंट में महिलाओं के मुद्दों पर बयान दिया जो कि बहुत चौंकाने वाली बात है। जीरो एक्सपीरियंस होने के वजह से उनको इन सब बातों को बोलने से बचना चाहिए था।" अब फिल्म मेकर का यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इम्तियाज अली ने IFFI गोवा इवेंट में कास्टिंग काउच को लेकर बात की थी। उन्होंने इस पर कहा था कि "मेरा यकीन मानो कि मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री इसी वजह से रिमार्केबल है, जिस तरह से यह महिलाओं के साथ में बर्ताव करती है। यह महिलाएं सुरक्षित है और मैं 15 से 20 सालों से यहां काम कर रहा हूं।"

इम्तियाज अली ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "मैंने कास्टिंग काउच को लेकर बहुत कुछ सुना है। अगर कोई भी लड़की कंप्रोमाइज करती है तो वह जरूरी नहीं कि उसको रोल मिल ही जाए। अगर कोई लड़की मना कर देती है तो वह खुद की रिस्पेक्ट करती है और तभी दूसरे भी उसकी इज्जत करते हैं।"

More from Filmibeat

Read more about: vinita nanda imtiaz ali
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X