पीएम मोदी का कॉल आया था, मैने मना कर दिया, सोशल मीडिया पर वीडियो डालना चाहते थे- विनेश फोगाट

vinesh phogat narendra modi

Vinesh Phogat Video On PM Modi- कुछ समय पहले पेरिस ओलंपिक में जो भी हुआ था उसने पूरे देश का दिल तोड़ दिया था। महिला रेसलर विनेश फोगाट को फाइनल में एंट्री नहीं मिली थी।

लेकिन इस वक्त विनेश फिर से चर्चा में हैं क्योंकि उन्होने पीएम मोदी को लेकर एक खुलासा किया है। इस वीडियो INC के इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है और विनेश को लल्लनटॉप के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है।

वीडियो में विनेश फोगाट से पूछा गया था कि क्या पीएम मोदी का कॉल आया था जब आप डिस्क्वालिफाई हुईं थीं? इसके बाद उन्होने जो भी कहा वो आपके होश उड़ा देगा। विनेश ने कहा कि पीएम मोदी की बातचीत का वीडियो वो लोग सोशल मीडिया पर डालना चाहते थे।

विनेश फोगाट का चौकाने वाला खुलासा

विनेश फोगाट से जब पूछा गया कि पीएम मोदी ने बात की थी? तो उन्होने कहा, ''आया था फोन, मैने मना कर दिया। मेरे पास डायरेक्ट फोन नहीं आया था लेकिन जो वहां पर अपने इंडिया के ऑफिशियल्स थे उनके पास आया था। वो बोले की वो बात करना चाहते हैं तो मैने कहा ठीक है। फिर उन्होने मेरे सामने शर्तें रखीं कि आपका कोई आदमी नहीं रहेगा। हमारे दो लोग रहेंगे एक बात करवाएगा और एक वीडियो शूट करेगा। मैने पूछा कि वो सोशल मीडिया पर जाएगा? तो उन्होने कहा, हां जाएगा तो मैने कहा सॉरी।''

इमोशन्स का मजाक नहीं बनवाना चाहती

विनेश ने आगे कहा, ''मैं अपने इमोशन्स का अपनी मेहनत का ऐसा सोशल मीडिया पर मजाक तो नहीं बनाऊंगी। अगर उनको सच में किसी खिलाड़ी से सहानुभूति है तो वो बिना रिकॉर्डिंग बात कर सकते हैं मैं बहुत धन्यवाद रहूंगी। शायद उनको पता है कि जिस दिन भी विनेश से बात हुई तो विनेश दो साल का हिसाब जरूर मांगेगी। इसीलिए उन्होने मना कर दिया कि आपका कोई फोन नहीं लेगा हम ही रिकॉर्डिंग करेंगे। वो तो काट सकते हैं ना अपने लेवल लेकिन मैं तो नहीं काटूंगी मैं तो पूरा डालूंगी जो बातचीत होगी। तो उन्होने मना कर दिया कि नहीं ऐसा तो नहीं होगा।'' आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: vinesh phogat narendra modi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X