Vinesh Phogat Retirement: विनेश फोगाट ने किया संन्यास का ऐलान, बोलीं- अब हिम्मत टूट चुकी है...

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat Retirement: अपनी पहलवानी के दम से सभी को हैरान कर देने वाली भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के 50 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गई थीं। लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले एक दिन सुबह उनका वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा निकला था। इस वह से विनेश फोगाट को डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। इस खबर को सुन सभी को झटका लगा था।

विनेश फोगाट ने लिया संन्यास
लेकिन हाल ही में भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने 8 अगस्त सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक्स पर इस बात की जानकारी दी। विनेश फोगाट संन्यास का यह फैसला ओलंपिक में डिसक्वालीफिकेशन के बाद लिया है। 29 साल की विनेश ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि 'मां कुश्ती मेरे से जीत गई है। मैं हार गई माफ करना। आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुकी हैं। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024 आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।'

7 साल की उम्र से शुरू किया करियर
आपको बता दें कि विनेश फोगाट ने 7 साल की उम्र से रेसलिंग को चुना था। वह वर्ल्ड रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच चुकी हैं। साल 2019 और 2022 में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में 53 किग्रा कैटेगरी में विनेश ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 2018 में हुए एशियन गेम्स में विनेश फोगाट ने गोल्ड पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में भी विनेश के नाम 3 गोल्ड हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X